{"_id":"62c72f573beeea0432712491","slug":"house-siezed-of-accused-kushinagar-news-gkp442961940","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायालय के आदेश पर घर किया कुर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायालय के आदेश पर घर किया कुर्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यायालय के आदेश पर घर किया कुर्क
टेकुआटार। रामकोला थाना क्षेत्र के टेकुआटार के टोला हरिहरपट्टी में बृहस्पतिवार को न्यायालय के आदेश पर आरोपी के घर की कुर्की की गई। मौके पर पुलिस बल व ग्रामीण मौजूद रहे।
दस वर्ष पूर्व एक किशोरी को टेकुआटार गांव के हरिहरपट्टी टोला का युवक अगवा कर ले गया था। करीब एक माह बाद काफी जद्दोजहद के बाद किशोरी मिल गई। परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह कर दी। उसके बाद वह युवक उसे ससुराल से दोबारा अगवा कर ले गया। इधर, मुकामी थाने में किशोरी के पिता ने मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लगा। लगातार गैरहाजिर चल रहे आरोपी के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए उसका घर कुर्क करने के लिए न्यायालय ने मुकामी पुलिस को आदेश दिया।
बृहस्पतिवार को एसआई कन्हैया यादव व नफीस अहमद के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी के घर हरिहरपट्टी पहुंची और कार्रवाई पूरी की। इस दौरान सिपाही विंध्यवासिनी यादव, अनिल यादव, शिवेंदु उपाध्याय व महिला कांस्टेबल प्रीति सिंह सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इस संबंध में रामकोला एसओ नीरज कुमार राय ने कहा कि कोर्ट के आदेश पर कार्यवाही की गई है।