फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hospital uproar over investigation report, doctor pulls revolver during scuffle

Kushinagar News: जांच रिपोर्ट पर हॉस्पिटल में बवाल, मारपीट के दौरान डाॅक्टर ने तानी रिवाॅल्वर

Tue, 23 Jun 2026 02:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 23 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Hospital uproar over investigation report, doctor pulls revolver during scuffle
पडरौना शहर के एक अस्पताल में मरीजों से कहासूनी के बाद असलहा लहराते दिखे चिकित्सक। स्रोत -सोशल म
पडरौना। शहर के बड़ी गंडक नहर के किनारे संचालित निजी हॉस्पिटल में दूसरे से अल्ट्रासाउंड जांच कराने का आरोप लगाते हुए लोगों ने हंगामा कर दिया। डाॅक्टर के चेंबर में घुसकर विवाद किया। मामला बढ़ता देख डॉक्टर बाहर निकले तो मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान डाॅक्टर ने अपनी लाइसेंसी रिवाॅल्वर निकाल ली।
विज्ञापन

लोगों ने डॉक्टर की पिटाई कर रिवाॅल्वर छीन ली और कोतवाली पुलिस सौंप दिया। रिवाॅल्वर को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है। हॉस्पिटल में बवाल से मरीजों व तीमारदारों में अफरा-तफरी मच गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के सिरसिया खेहिया छोटी निवासी संकल्प चतुर्वेदी हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। इनके पेट में पथरी की शिकायत है। वह अल्ट्रासाउंड जांच कराने पडरौना के बड़ी गंडक नहर पटरी पर संचालित किलकारी हॉस्पिटल में डाॅ. पल्लवी के पास सोमवार को नौ बजे आए। नंबर लगाने के बाद दोपहर में अल्ट्रासाउंड जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि अल्ट्रासाउंड जांच डॉ. पल्लवी खुद न कर दूसरे से कराई लेकिन रिपोर्ट पर डॉ. पल्लवी के हस्ताक्षर थे। संकल्प चतुर्वेदी ने कहा कि जिसने अल्ट्रासाउंड जांच की है, रिपोर्ट उसके नाम से जारी होनी चाहिए। इस बात पर हॉस्पिटल में मौजूद कुछ वर्कर उलझ गए और मामला बढ़ गया।
हालांकि, पुलिस ने हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी की जांच की तो पता चला कि अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट को लेकर पहले डाॅ. कमलेश वर्मा के चेंबर में लोग गए और विवाद हुआ। इसके बाद डाॅक्टर वहां से हट गए। करीब एक घंटे तक लोगों ने स्थानीय होने की धौंस देकर हंगामा किया।
मामला बिगड़ता देख डॉक्टर हॉस्पिटल से बाहर निकले तो हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान डाॅ. कमलेश वर्मा ने अपनी लाइसेंसी रिवाॅल्वर निकाल कर तान दी। इससे अफरा-तफरी मच गई। इससे नाराज दूसरे पक्ष के लोगों ने डाॅक्टर की पिटाई कर रिवाॅल्वर छीन ली।

विवाद की सूचना पर कोतवाल और सुभाष चौक चौकी इंचार्ज पहुंचे। सीसी टीवी की फुटेज निकाली और डाॅक्टर और वहां मौजूद तीमारदार, स्टाफ से घटना की जानकारी ली। पूरे घटनाक्रम वीडियो हॉस्पिटल के सीसीटीवी कैमरे में कैद है। दोनों पक्षों के आरोपों के अलावा पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed