फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Hope for completion of Tamkuhirod-Chitauni rail project

तमकुहीरोड-छितौनी रेल परियोजना पूरी होने की जगी आस

Mon, 31 Jan 2022 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 11:03 PM IST
विज्ञापन
Hope for completion of Tamkuhirod-Chitauni rail project
तमकुहीरोड-छितौनी रेल परियोजना पूरी होने की जगी आस
विज्ञापन

14 वर्षों से अधर में लटकी है यह रेल परियोजना
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। एक फरवरी को आम बजट पेश होने जा रहा है। क्षेत्र के लोगों को इस बजट से काफी उम्मीद है। उनका कहना है कि इस बजट में 14 वर्षों से अधर में लटकी तमकुहीरोड-छितौनी रेल परियोजना मूर्त रूप ले सकती है।
अब इस रेल परियोजना को पूरा कराने के लिए केंद्रीय वित्त व रेल मंत्री को पत्र लिखा जा रहा है। इस परियोजना की आधारशिला 20 फरवरी 2007 को तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव ने रखी थी। इस रेल मार्ग की लंबाई 62.5 किमी है। परियोजना मूर्त रूप लेती है तो तमकुहीरोड समेत दियारा क्षेत्र विकास की मुख्यधारा से जुड़ जाएगा। इससे गंडक नदी की बाढ़ से भी निजात मिलेगी। क्योंकि 62.5 किमी रेल लाइन बिछाई जाएगी और 35.70 लाख घन मीटर मिट्टी भराई का काम भी किया जाएगा। परियोजना को धरातल पर उतारने के लिए 10 बड़े और 47 छोटे पुल का निर्माण करना पड़ेगा।
विज्ञापन

परियोजना में तमकुहीरोड से छितौनी के बीच जटहां, पिपरासी, मधुबनी, धनहां व खैरा टोला समेत पांच रेलवे स्टेशनों का निर्माण प्रस्तावित है। तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव के हटने के बाद इस परियोजना का कार्य अधर में लटक गया। कई बार सर्वे और भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई के बावजूद परियोजना पूरी नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेवरही नगर पंचायत के चेयरमैन श्यामसुंदर विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्रीय वित्त व रेल मंत्री को इस परियोजना को शामिल कराने के लिए पत्र लिख चुका हूं। क्षेत्र के विकास के लिए इसे धरातल पर उतारा जाना जरूरी है। व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार देवड़ा, दीनबंधु जायसवाल, अमरनाथ गुप्ता, मायाशंकर निर्गुणायत, लव जायसवाल, राहुल सोनी, रवि विश्वकर्मा ने भी आम बजट में इस परियोजना को शामिल करने की मांग की है। इन्हें उम्मीद है कि इस बार के रेल बजट में शायद यह परियोजना शामिल कर ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed