फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Home Delivery System Fails... Crowds Swarm Warehouses, Public Outrage Mounts

Kushinagar News: होम डिलीवरी की व्यवस्था फेल...गोदामों पर उमड़ रही भीड़, लोगों में आक्रोश

Fri, 03 Apr 2026 02:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 03 Apr 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Home Delivery System Fails... Crowds Swarm Warehouses, Public Outrage Mounts
हाटा में गैस की लिए कतार बध रख कर खड़े उपभोक्ता।संवाद
पडरौना। जिले में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह बेपटरी हो चुकी है। जिला प्रशासन और जिला पूर्ति अधिकारी के निर्देशों के बावजूद गैस एजेंसी संचालकों के ओर से मनमानी की जा रही है। हालात यह है कि बुकिंग और सब्सिडी आने के बावजूद उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। होम डिलीवरी की सुविधा कागजों तक सिमट गई है। उपभोक्ताओं को घंटों कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 30 मार्च को जिला पूर्ति अधिकारी ने एजेंसियों को गोदाम से वितरण बंद कर पुरानी व्यवस्था के तहत होम डिलीवरी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। स्पष्ट कहा गया था कि पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर गैस सिलिंडर का वितरण हो और सुरक्षा के लिए पुलिस की मदद ली जाए, लेकिन हकीकत इसके उलट है। एजेंसियों की तरफ से अब भी होम डिलीवरी के बजाय गोदाम पर उपभोक्ता रसोई गैस के लिए लाइन लगा रहे हैं।
विज्ञापन


गैस गोदामों पर हंगामा, प्रदर्शन और सड़क जाम का सिलसिला भी शुरू हो गया है। उपभोक्ता एजेंसी संचालकों पर कालाबाजारी का भी आरोप लगा रहे हैं।

0

कोट

गैस की किल्लत दूर करने के लिए प्रशासन लगातार जांच अभियान चलाकर दिक्कतों को दूर कर रहा है। जहां से भी शिकायत मिल रही है, वहां की जांच कर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है। कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। -कृष्ण गोपाल पांडेय, डीएसओ, कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन


0

होम डिलीवरी बंद, लाइन में लग रहे उपभोक्ता

सुकरौली। क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है। गैस एजेंसियां संचालित होने के बावजूद उपभोक्ताओं को समय पर सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। उपभोक्ताओं का कहना है कि होम डिलीवरी की सुविधा बंद पड़ी है, जिससे उन्हें घंटों लाइन में लगना पड़ रहा है। कई लोग तो देर रात से ही एजेंसियों के बाहर पहुंचकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं।

उपभोक्ता अशोक कुमार, केशव, आनंद, आदित्य, दिलीप और धर्मेंद्र का आरोप है कि गैस सिलिंडर के लिए रात में ही कतार लगानी पड़ रही है। इस अव्यवस्था से सबसे अधिक नौकरी पेशा लोग परेशान हैं। उपभोक्ताओं ने कहा कि सुचारु गैस वितरण के लिए गठित टीम का भी कोई फायदा मिलता नहीं दिखाई दे रहा है। उपभोक्ताओं ने प्रशासन से गठित टीम को सक्रिय कर गहन निगरानी कराने और एजेंसियों को सख्त निर्देश देकर होम डिलीवरी व्यवस्था बहाल कराने की मांग की है। संवाद

0

गैस की किल्लत बरकरार, हो रही कालाबाजारी

जौरा बाजार। गैस की किल्लत का सिलसिला महीने से चला आ रहा है। अब भी सिलिंडर के लिए लाइन खत्म नहीं हुई है। उपभोक्ताओं की कतारें प्रतिदिन भोर में ही गैस गोदामों पर लग जा रही हैं। इसके चलते विवाद भी हो रहे हैं। प्रशासन की ओर से जारी नियमों से भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल रही है।


ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि होम डिलीवरी बंद होने का फायदा उठाकर कुछ लोग सिलिंडर की कालाबाजारी कर रहे हैं। जरूरतमंदों को मजबूरी में अधिक कीमत चुकानी पड़ रही है। उपभोक्ता निगरानी टीम को धरातल पर सक्रिय करने की मांग कर रहे हैं। उनकी मांग है कि होम डिलीवरी न करने वाली एजेंसियों के लाइसेंस निलंबित किए जाएं। बुकिंग के गैस वितरण की कड़ाई से जांच हो। यदि समय रहते प्रशासन ने हस्तक्षेप नहीं किया, तो उपभोक्ताओं का आक्रोश आंदोलन का रूप ले सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed