फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   high tech interceptor vehicles will monitor speed.

Kushinagar News: अब हाईटेक इंटरसेप्टर वाहन से रखी जाएगी रफ्तार पर नजर

Tue, 04 Aug 2026 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 04 Aug 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
high tech interceptor vehicles will monitor speed.
पडरौना। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस को अत्याधुनिक इंटरसेप्टर वाहन मिला है। यातायात निदेशालय की ओर से उपलब्ध कराए गए इस वाहन का उपयोग तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

इस वाहन में अत्याधुनिक स्पीड राडार गन और हाई-रिजॉल्यूशन कैमरे लगाए गए हैं, जो चलते वाहनों की गति का सटीक आकलन कर सकेंगे। इसके अलावा वाहन में आधुनिक ब्रेथ एनालाइजर भी लगाया गया है, जिससे वाहन चालकों की शराब सेवन की जांच मौके पर ही की जा सकेगी। वाहन पर लाउडस्पीकर और एलईडी डिस्प्ले बोर्ड भी लगाया गया है। इसके माध्यम से यातायात नियमों का प्रचार-प्रसार करने के साथ ही सड़क पर चल रहे वाहन चालकों को आवश्यक निर्देश और जागरूकता संदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन

एसपी केशव कुमार ने लोगों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करने अपील की है। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें और नशे की हालत में वाहन चलाने से बचें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed