फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Healthcare workers on a token strike; worked wearing black armbands.

Kushinagar News: स्वास्थ्यकर्मी सांकेतिक हड़ताल पर, काली पट्टी बांधकर किया काम

Fri, 08 May 2026 02:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 08 May 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Healthcare workers on a token strike; worked wearing black armbands.
देवतहाँ सीएचसी परिसर में घटना का विरोध प्रदर्शन करते चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी।संवाद
पडरौना। सर्पदंश से किशोर की मौत के बाद देवतहां सीएचसी में बवाल और स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई को लेकर बृहस्पतिवार को सीएचसी, पीएचसी पर तैनात डाॅक्टर व स्वास्थ्यकर्मी सांकेतिक हड़ताल पर रहे। उन्होंने काली पट्टी बांधकर काम किया। सभी सीएचसी-पीएचसी में विरो जताया गया। ओपीडी खत्म होने के बाद स्वास्थ्यकर्मियों ने देवतहां सीएचसी में बैठक की। हाटा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बवाल करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। स्वास्थ्य कर्मियों ने तोड़फोड़ व मारपीट करने वालों की फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराई है।
विज्ञापन

अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के कोटवा गांव निवासी विजेंद्र सिंह के 13 वर्षीय पुत्र नितेश सिंह की सर्पदंश से मौत को लेकर मंगलवार को देवतहां सीएचसी में बवाल हुआ था। इलाज में लापरवाही व देरी का आरोप लगाकर लाेगोें ने ड्यूटी पर तैनात डाॅक्टर व स्वास्थ्यकर्मियों की पिटाई के बाद अस्पताल में तोड़फोड़ भी की थी। बुधवार को डीएम और सीएमओ से मिलकर डाॅक्टरों ने बवाल करने वालों पर कार्रवाई की मांग की थी। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी थी। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को सभी स्वास्थ्यकर्मी सांकेतिक हड़ताल पर रहे। स्वास्थ्यकर्मियों ने काली पट्टी बांधकर काम किया।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. हेमंत वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों ने बैठक की। सीएचसी पर लगे सीसीटीवी कैमरे से 12 लोगों की फुटेज निकालकर पुलिस को तहरीर के साथ दी। प्रांतीय चिकित्सा संघ के अध्यक्ष डॉ. मारकंडेय चतुर्वेदी ने कहा कि पीड़ित परिवार से सहानुभूति है, लेकिन उपद्रव करने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उनको बचाया गया तो डाॅक्टर हड़ताल करेंगे। जब तक कार्रवाई नहीं होगी, तब तक स्वास्थ्यकर्मी सांकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। देवतहां सीएचसी अधीक्षक डॉ. हेमंत वर्मा ने कहा कि मृतक किशोर के परिजनों के प्रति चिकित्सकों की संवेदना है, लेकिन डॉक्टर को दौड़ाकर पीटना और अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। डॉ. प्रिंस गुप्ता ने कहा कि चिकित्सकों की सुरक्षा जरूरी है और जब तक दोषियों पर कार्रवाई नहीं होती, विरोध जारी रहेगा। हालांकि, मरीजों के इलाज और अन्य जरूरी सेवाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

देवतहाँ सीएचसी परिसर में घटना का विरोध प्रदर्शन करते चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी।संवाद

देवतहाँ सीएचसी परिसर में घटना का विरोध प्रदर्शन करते चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी।संवाद

देवतहाँ सीएचसी परिसर में घटना का विरोध प्रदर्शन करते चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी।संवाद

देवतहाँ सीएचसी परिसर में घटना का विरोध प्रदर्शन करते चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी।संवाद

देवतहाँ सीएचसी परिसर में घटना का विरोध प्रदर्शन करते चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी।संवाद

देवतहाँ सीएचसी परिसर में घटना का विरोध प्रदर्शन करते चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी।संवाद

देवतहाँ सीएचसी परिसर में घटना का विरोध प्रदर्शन करते चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी।संवाद

देवतहाँ सीएचसी परिसर में घटना का विरोध प्रदर्शन करते चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed