फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   health workers hounered

Kushinagar News: बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को डीएम ने किया सम्मानित

Tue, 01 Aug 2023 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Tue, 01 Aug 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
health workers hounered
फोटो है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में हुई जिला स्वास्थ्य समिति की हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम और सीडीओ की मौजूदगी में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक हुई। इसमें संस्थागत प्रसव, बच्चों के टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की जांच, आशाओं के होम विजिट, मंत्रा और ई-कवच एप पर डाटा फीडिंग, मातृ मृत्यु, शिशु मृत्यु रिपोर्टिंग, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, जन्म पंजीकरण आदि बिंदुओं पर समीक्षा की गई। इसके बाद बैठक में बेहतर कार्य करने वाले स्वास्थ्य कर्मियों को पुरस्कृत किया गया।
डीएम रमेश रंजन ने कहा कि सभी एमओआईसी अपने निर्धारित लक्ष्य हर हाल में पूरा करें। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही क्षम्य नहीं है। उन्होंने जुलाई में आशा कार्यकर्ताओं के भुगतान के बारे में जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले डीएमएचसी रितेश कुमार तिवारी, ममता चौहान और विशुनपुरा सीएचसी प्रभारी डॉ. जिशान आलम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बैठक में सीडीओ गुंजन द्विवेदी ने मंत्रा रिपोर्ट, मां नवजात ट्रैकिंग एप की प्रगति जानी। इसमें नेबुआ नौरंगिया सीएचसी की स्थिति खराब मिलने पर नाराजगी जताई। इस दौरान सीएमओ डॉ. सुरेश पटारिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed