{"_id":"6859a13119976ab1600e24b6","slug":"hauda-pahuncha-amala-sadak-kinaare-se-hatavaaya-atikraman-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-140123-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: हौदा पहुंचा अमला, सड़क किनारे से हटवाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: हौदा पहुंचा अमला, सड़क किनारे से हटवाया अतिक्रमण
Tue, 24 Jun 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 24 Jun 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
तमकुहीराज। स्थानीय कस्बे से वाराणसी के लिए बनने वाले हाईवे की तैयारियां तेज हो गई हैं। विभाग ने अतिक्रमण भी हटवाना शुरू कर दिया है। हाईवे निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का मुआवजा भुगतान होने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाने वाले चार लोगों के खिलाफ तमकुहीराज तहसील प्रशासन ने अभियान चला कर बुलडोजर की मदद से कब्जा हटवा दिया।
वाराणसी-तमकुहीराज एनएच 727-बी के निर्माण कार्य में कुछ स्थानों पर लोगों के कब्जे के कारण कार्य में तेजी नहीं आ रहा है। पूर्व में भी ऐसे तीन स्थानों पर तहसील प्रशासन की ओर से अभियान चलाकर कब्जा खाली कराया गया।
सड़क निर्माण के लिए चिन्हित भूमि के लिए मुआवजा लेने के बाद भी लोग जमीन से कब्जा खाली नहीं कर रहे हैं। सोमवार को जेसीबी की मदद से हौदा निवासी चार लोगों का कब्जा हटाया गया। तमकुहीराज से वाराणसी को जोड़ने के लिए कई स्थानों पर एनएच 727बी का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सड़क में जिन लोगों की जमीन पड़ी है।
विज्ञापन
उसमें से अधिकतर लोगों को प्रशासन की ओर से निर्धारित सर्किल रेट के हिसाब से मुआवजे का भुगतान पूर्व में किया जा चुका है, बावजूद इसके कुछ लोग जमीन से अपना कब्जा खाली नहीं कर रहे थे। इसके चलते निर्माण कार्य में तेजी नहीं आ रही है। सड़क का निर्माण कार्य करा रही कार्यदायी संस्था के साथ तहसील प्रशासन एक जून, पांच जून व 19 जून को अतिक्रमण को खाली करा चुका है। एसडीएम तमकुहीराज ऋषभ देवराज पुंडीर के निर्देश के बाद सोमवार को नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा के नेतृत्व में राजस्व टीम में शामिल वेदप्रकाश उपाध्याय, अश्विनी राय, भृगुनाथ गुप्ता, अशोक वर्मा आदि मौके पर पहुंचे। राजस्व टीम ने तहसील क्षेत्र के हौदा गांव में अधिग्रहण की जद में आने वाले चार लोगों के कब्जे को बुलडोजर की मदद से खाली कराया।