{"_id":"612d09898ebc3e7a0e2ef234","slug":"hathi-ghoda-palki-jai-kanhaiya-lal-s-echo-kushinagar-news-gkp407350281","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी पर मंदिरों में हुआ भजन-कीर्तन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण जन्माष्ठमी पर मंदिरों में हुआ भजन-कीर्तन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की.. रही गूंज
मंदिर से लेकर पंडाल तक पूजे गए भगवान श्रीकृष्ण
अनेक लोगों ने रखा उपवास, की पूजा-अर्चना
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार को मंदिर से लेकर पंडाल तक भगवान श्रीकृष्ण का जयघोष हुआ। भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां मंदिरों और पंडालों में सजाई गई थी। मंदिरों में देर शाम से भजन-कीर्तन शुरू हो गया। रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के बाद पूरा वातावरण आतिशबाजी, ढोल-नगाड़े और भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष से गूंज गया।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पडरौना के छावनी स्थित महादेव मंदिर पर हर साल की तरह श्रीकृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। मंदिर से जुड़े लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी सजाई थी, जहां हर साल की भांति भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। दरबार रोड, लाजपत नगर, गंगीराम मंदिर, बावली चौक, रामकोला रोड, धर्मशाला रोड, साहबगंज, गुदरी बाजार, राधाकृष्ण मंदिर सहित अनेक स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां सजाकर पूजा-अर्चना की गई। इसी तरह जनपद के अन्य हिस्सों में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। किसी तरह का विवाद न हो, इसलिए पुलिस फोर्स भी तैनात रही। तमकुहीरोड प्रतिनिधि के अनुसार सेवरही के इंदिरानगर स्थित राधाकृष्ण मंदिर को भव्य ढंग से सजाया गया था। इसी तरह विश्वकर्मा मंदिर लोहा मंडी, रामजानकी मंदिर पुरानी पुलिस चौकी चौराहा, दुर्गा मंदिर पुरानी बाजार, हनुमान मंदिर सेवरही सहित राजपुर बगहा, दुबौली, ब्रह्मपुर, पिरोजहां, बिरवट कोंहवलिया, तिवारीपट्टी, पकड़ियार पूरबपट्टी, राजपुर खास, मिश्रौली, जंगली पट्टी, कत्तौरा, सुमही संतपट्टी, दोमाठ सहित अनेक स्थानों पर जन्माष्टमी मनाई गई। बनकटा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत कोइलसवा बुजुर्ग में मटका फोड़ प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें पंकज राज ने मटका फोड़ा। इसके बाद लंबी कूद का प्रतियोगिता हुई, जिसमें प्रथम स्थान प्रिंस शर्मा ने प्राप्त किया। दूसरा स्थान फूलचंद पासवान को मिला। खेल का आयोजन विष्णुकांत शर्मा, दुर्गेश कुशवाहा, सुधीर शर्मा, विनोद शर्मा, मुन्ना अंसारी, अमरुद्दीन अंसारी आदि की तरफ से किया गया था।
सजाई गई झांकी
फाजिलनगर। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग प्रशिक्षण केंद्र की तरफ से सोमवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर संस्कार सेंट्रल स्कूल के प्रांगण में श्रीकृष्ण की चैतन्य झांकी सजाई गई। झांकी का उद्घाटन उत्तर प्रदेश बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने किया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, ब्रह्माकुमारी मीरा, बैरिस्टर जायसवाल, राजन शुक्ला, रामवृक्ष गिरि, ब्रह्मकुमार उदयभान सिंह, रामप्रसाद लाल श्रीवास्तव, अखिलेश दूबे, पशुपतिनाथ सहित अनेंक लोग मौजूद थे। संवाद