{"_id":"5a1f031a4f1c1b79548c08de","slug":"half-of-the-population-showed-complete-confidence","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी आबादी ने दिखाया पूरा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधी आबादी ने दिखाया पूरा दम
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
वाेट डालने काे ख्ाड़ी युवतियां
- फोटो : कुश्ाीनगर ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पडरौना। लोकसभा और विधानसभा चुनाव के बाद निकाय चुनाव में भी आधी आबादी ने पूरा दम दिखाया। बुधवार को संपन्न हुए मतदान के लिए घर का कामकाज सुबह जल्दी खत्म कर महिलाएं और युवतियां बूथों की तरफ बढ़ चलीं। घंटों कतार में खड़ी होकर इन्होंने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सरकार चुनने में अपनी सहभागिता निभाकर लौटीं महिलाओं की चेहरे की खुशी लोकतंत्र की बढ़ती ताकत की गवाह थीं।
सुबह साढ़े सात बजे मतदान केंद्रों पर सुस्ती दिखी। वजह यह कि पुरूष मतदाता ठंड की वजह से घर से नहीं निकले और महिलाएं घरेलू कामकाज में जुटी थीं। परंतु सुबह के नौ बजते-बजते हर केंद्र पर महिला वोटर नजर आने लगीं। एक बार यह सिलसिला शुरू हुआ तो मतदान केंद्र पर जहां आधी आबादी की लाइन कमजोर नहीं हो रही थी तो वहीं सड़क पर भी लगातार महिलाओं और युवतियां की आवाजाही दिख रही थी। कोई वोट देकर लौट रही थी तो किसी को वोट देने की जल्दी थी।
कहा, बेहतर उम्मीदवार चुनना हमारी जिम्मेदारी
हाथ में पहचान पत्र और मतदाता पर्ची लेकर लाइन में डटीं महिलाओं ने न तो कोई हड़बड़ी दिखाई और न ही वहां खड़े होने से उन्हें कोई गुरेज था। आधी उम्र पार कर चुकी महिलाएं भी बिना थके लाइन में अपनी बारी का इंतजार करती दिखीं। यूएनपीजी कालेज के बूथ पर ज्योति, आराधना, रीता, रेनू, शकुंतला, प्रियंका व शालू ने मतदान करने के बाद बताया कि लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग कर बेहतर नेतृत्व चुनना हम सबकी जिम्मेदारी है।ी