फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Guidelines for school operation will be issued today

स्कूल खोलने को लेकर तैयारी में जुटा प्रशासन

Fri, 05 Feb 2021 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Guidelines for school operation will be issued today
स्कूल संचालन के लिए आज जारी होंगे दिशा निर्देश
विज्ञापन

पडरौना। कोरोना संक्रमण की वजह से मार्च से ही बंद चल रहे प्राथमिक स्कूलों को अब खोलने की तैयारी शुरू हो गई है। अगले सप्ताह कक्षा छह से आठवीं तक के स्कूल खुलेंगे। शेष कक्षाओं का संचालन एक मार्च से शुरू होगा। इसके लिए जारी शासनादेश शुक्रवार की रात में जिला प्रशासन को मिल गया। शनिवार को इस पर विस्तृत चर्चा के बाद दिशा निर्देश जारी किया जाएगा।
जिले में बेसिक शिक्षा परिषद की तरफ से 3003 स्कूलों का संचालन किया जाता है। इसमें करीब ढाई लाख बच्चे नामांकित हैं। छह सौ अनुदानित स्कूल और करीब एक हजार गैर अनुदानित प्राइवेट स्कूल हैं। कक्षा एक से आठ तक के इन स्कूलों को भी मार्च में ही कोरोना संकट के चलते बंद कर दिया गया था। महामारी का असर कम होने पर पहले डिग्री कॉलेज और बाद में इंटर कॉलेजों में कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाओं का संचालन शुरू कराया गया था। कोरोना टीकाकरण शुरू होने के बाद प्राइमरी व जूनियर हाईस्कूलों को भी संचालित करने की मांग चल रही थी। शुक्रवार को शासन ने इसके लिए भी आदेश निर्गत कर दिया है। स्कूलों में पठन-पाठन शुरू होने की जानकारी पर सरकारी स्कूलों के शिक्षक संगठनों के अलावा प्राइवेट स्कूल संचालकों ने खुशी जताते हुए इस निर्णय को स्वागत योग्य बताया है।
विज्ञापन

प्राथमिक शिक्षक संघ के अनूप कुमार सिंह, भगवंत सिंह, जितेंद्र सिंह और जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह व महामंत्री छेदी प्रसाद ने शासन के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि 10 महीने बाद स्कूलों में रौनक लौटेगी। प्रशासन की तरफ से जारी निर्देश का अनुपालन किया जाएगा। वहीं निजी प्रबंधन अशासकीय विद्यालय एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शेषनाथ सिंह और पूर्वांचल स्कूल केयर एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज विश्वकर्मा ने कहा कि मार्च से बंद चल रहे स्कूलों को खोलने के लिए सरकार की तरफ से लिया गया निर्णय स्वागत योग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर शाम मिला निर्देश : सीडीओ
सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग ने बताया कि जूनियर स्कूलों में पढ़ाई शुरू कराने संबंधी आदेश की जानकारी देर शाम हुई। इस विषय पर बीएसए से चर्चा की गई है। शनिवार को शासनादेश पर बेसिक शिक्षा विभाग के अफसरों के साथ बैठक कर चर्चा की जाएगी। इसके बाद स्कूल संचालन के संबंध में दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed