फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   group marriage in kushinagar

मंडप में 166 जोड़ों ने लिए फेरे, 25 को निकाह कुबूल

Thu, 28 Nov 2019 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Nov 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
group marriage in kushinagar
पडरौना ब्लॉक परिसर में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में एक-दूसरे को वरमाला पहनाते वर-वधू। - फोटो : KUSHINAGAR
मंडप में 166 जोड़ों ने लिए फेरे, 25 को निकाह कुबूल
विज्ञापन

पडरौना ब्लाक के परिसर में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। पडरौना ब्लाक परिसर परिसर में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। 191 नव दंपतियों ने एक-दूसरे का हाथ थाम लिया। 166 युगलों ने सात फेरे लिए तो 25 जोड़ों ने निकाह कुबूल किया। प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या व कुशीनगर के विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी समेत उपस्थित लोगों ने खुशहाल जीवन के लिए उन्हें आशीर्वाद दिया।
सुबह 10 बजे कार्यक्रम की शुरुआत बरातियों के आगमन से हुई। गेट पर ही बीडीओ/पीडी संजय कुमार पांडेय, ब्लाक प्रमुख हीरा प्रसाद, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष सिंह बहुगुणा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह लोगों का स्वागत कर उचित स्थान पर बैठाते रहे। दोपहर 12 बजे कार्यक्रम में पहुंचे पडरौना के विधायक व प्रदेश के श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या, कुशीनगर के विधायक रजनीकातं मणि त्रिपाठी, डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह समेत अन्य अतिथियों ने विवाह कार्यक्रम का निरीक्षण किया और लोगों से मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने की बधाई दी। अपने संबोधन में मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब परिवारों को लड़कियों की शादी की चिंता से मुक्त कर दिया है। सरकार सामूहिक विवाह कार्यक्रम का पूरा खर्च उठाने के साथ ही नव दंपती को गृहस्थी बसाने में भी सहयोग दे रही है। डीएम डॉक्टर अनिल कुमार सिंह ने सभी का स्वागत करते हुए सामूहिक विवाह कार्यक्रम के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम को विधायक रजनीकांत मणि, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि आशुतोष सिंह बहुगुणा, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज सिंह आदि ने भी संबोधित किया। अंत में बीडीओ संजय कुमार पांडेय ने सभी के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजन जायसवाल, लल्लन मिश्र, विजय दीक्षित, मनीष जायसवाल, ओम प्रकाश वर्मा, विजय शुक्ल, धनंजय तिवारी, सूर्य प्रकाश शुक्ल चिंटू, विंध्यवासिनी गौतम श्रीवास्तव, राम बालक दास त्यागी, जनार्दन कुशवाहा, सिद्धार्थ कुशवाहा, सज्जन गुप्ता, हेमंत गुप्त, सुशील श्रीवास्तव, नीरज तिवारी, अजीत कुमार दूबे, चुन्नू लारी, राकेश मिश्र, गेंदा सिंह, पप्पू चौहान, ओमप्रकाश जायसवाल, शैलेश कुमार, रामू गुप्ता, एडीओ पंचायत मैनेजर सिंह, प्रमोद यादव, सुरेन्द्र प्रताप सिंह, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र कन्नौजिया, राकेश प्रसाद, पाटेश्वरी चौबे, ऐनल्लाह अंसारी, अलाउद्दीन मंसूरी, अशोक कुमार, परवेज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामाजिकता को बढ़ाता है यह आयोजन
ब्लाक परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर आयोजक खासे उत्साहित नजर आए। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मनोज कुमार सिंह का कहना था कि इस तरह के आयोजन से एक तो गरीब परिवारों को राहत मिल रहा है, दूसरे सामाजिक सदभाव भी मजबूत हो रहा है।
एडीओ पंचायत मैनेजर सिंह का कहना है कि ऐसे आयोजनों की बढ़ती लोकप्रियता से सामाजिक भेदभाव के साथ-साथ दहेज प्रथा में भी कमी आएगी। साथ ही जो परिवार बेटी की शादी को लेकर परेशान थे, उनकी चिंताएं भी कम हुई हैं।
ग्राम प्रधान अजीत दूबे का कहना है कि गांवों में तमाम परिवार ऐसे हैं जिनके लिए इतना भव्य आयोजन किसी सपने जैसा ही है। सरकारी खर्च पर हो रहे इस आयोजन में कन्या व वर पक्ष का एक भी रुपया खर्च नहीं हो रहा है। यह आयोजन सामाजिक समरसता के लिए कारगर होगा।

ब्लाक कर्मचारी पवन सिंह का कहना था कि ऐसे आयोजनों से ब्लाक की उपयोगिता भी बढ़ी है। लोगों की भीड़ कार्यक्रम की सफलता की गारंटी है। इससे आयोजकों का उत्साह बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed