फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   governer rajsthan,kalraj mishra adresses seminar in kushinagar

गांव ही लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला: कलराज

Fri, 29 Nov 2019 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
governer rajsthan,kalraj mishra adresses seminar in kushinagar
किसान पीजी कॉलेज सेवरही में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में बटन दबा कर विभिन्न परियोजनाओं का लोका - फोटो : KUSHINAGAR
गांव ही लोकतंत्र की मजबूत आधारशिला: कलराज
विज्ञापन

राष्ट्र के विकास में ग्राम स्वराज की भूमिका विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित
हम वादा नहीं परिणाम में विश्वास रखते हैं: केशव
पडरौना/सेवरही। किसान पीजी कॉलेज सेवरही के मैदान में राष्ट्र के विकास में ग्राम स्वराज की भूमिका विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी में राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने बतौर मुख्य अतिथि कहा कि भारत गांवों का देश है। गांव ही लोकतंत्र की सबसे मजबूत आधारशिला है। देश के प्रत्येक नागरिक को अपने राष्ट्रध्वज व राष्ट्रगान का सम्मान करना चाहिए।
राष्ट्रकवि दिनकर को समर्पित और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 150वीं जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में कलराज मिश्र ने कहा कि संवैधानिक पद संभालते ही वह भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे चुके हैं, लेकिन भाव, निष्ठा तो आज भी मेरे रग-रग में बसी है। देश के प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज और राष्ट्रगीत का सम्मान करना चाहिए। यहीं से हमारी राष्ट्रभक्ति जागृत होती है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हमारी सरकार वादा नहीं, परिणाम में विश्वास रखती है। विकास की सुगंध फैलाना सरकार की कोशिश है। इंसान और उसकी जरूरतों का ध्यान रखने वाली सरकार आज देश और प्रदेश के भीतर चल रही है, जिसकी प्राथमिकताओं में गरीब, किसान और नौजवान शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार शहर के बराबर गांव को विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है, जिसका परिणाम देवरिया संसदीय क्षेत्र के तमकुहीराज जैसे पिछड़े बाढ़ प्रभावित विधान सभा क्षेत्र की चमचमाती सड़कें और पुल हैं। यह सरकार जनकल्याण की भावना को लेकर बनी है। इसलिए जनभावनाओं का आदर करना हमारा प्रथम कर्तव्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके पूर्व दोपहर एक बजे सेवरही पहुंचे राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र एवं उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को एसपी विनोद कुमार मिश्र सहित अन्य पुलिस अफसरों की मौजूदगी में उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मंच पर पहुंचते ही मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का जोरदार स्वागत किया गया। दीप प्रज्वलन और फिर राष्ट्रगान से कार्यक्रम शुरू हुआ। आयोजक दिनकर विचार मंच के अध्यक्ष व तमकुहीराज के पूर्व प्रमुख विजय कुमार राय तथा वर्तमान प्रमुख वशिष्ठ उर्फ गुड्डू राय ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी और संचालन विजय बहादुर ने किया। कार्यक्रम को डॉ. बाल मुकुंद पांडेय, अंतर्यामी सिंह, जितेंद्र पांडेय, देवरिया के सांसद डॉ. रमापति राम त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया।

61521.010 लाख रुपये की 66 परियोजनाओं की मिली सौगात
मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथि ने लोक निर्माण विभाग की 104.324 किलोमीटर लंबाई की पांच सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इसकी लागत 42632.01 लाख रुपये है। 16127.42 लाख रुपये की लागत से 131 किलोमीटर लंबाई में निर्मित 58 सड़कों के लोकार्पण के साथ ही 2761.58 लाख रुपये की लागत वाली सेतु निगम की तीन परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस प्रकार 58759.43 लाख रुपये की पीडब्ल्यूडी की 235.324 किलोमीटर लंबाई की 63 सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया गया। इस प्रकार जिले को कुल 61521.010 लाख रुपये की परियोजनाओं की सौगात मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed