फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Govardhan Puja will be celebrated in the district on Thursday.

Kushinagar News: जिले में बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी गोवर्धन पूजा

Mon, 20 Oct 2025 07:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 20 Oct 2025 07:19 PM IST
विज्ञापन
Govardhan Puja will be celebrated in the district on Thursday.
पडरौना। पांच दिवसीय दीपावली पर्व का एक दिन गोवर्धन पूजा के नाम से मनाया जाता है। गोवर्धन पूजा दिवाली के एक दिन बाद यानी कार्तिक मास के द्विज को मनाया जाता है, जिसे अन्नकूट पर्व भी कहा जाता है लेकिन इस वर्ष गोवर्धन पूजा बृहस्पतिवार को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

यह त्योहार भगवान श्रीकृष्ण की उस लीला की याद में मनाया जाता है जब उन्होंने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर ब्रजवासियों को इंद्र के प्रकोप से बचाया था। यह दिन प्रकृति, अन्न और पशुधन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का प्रतीक है।
विज्ञापन

विजयपुर दक्षिण पट्टी के ज्योतिषाचार्य पंडित मदन मोहन मिश्र ने बताया कि इस वर्ष गोवर्धन पूजा 23 अक्तूबर को मनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि गोवर्धन पूजा दीपावली के एक दिन बाद यानी कार्तिक मास के द्विज को मनाया जाता है लेकिन इस वर्ष 22 अक्तूबर की शाम 5:39 बजे सूर्यास्त हो रहा है। सूर्यास्त के बाद बाद शाम 6:18 बजे से द्विज हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की रात 8:23 बजे तक द्विज रहेगा। इसलिए बृहस्पतिवार को जिले में गोवर्धन पूजा और अन्नकूट का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भक्त भगवान कृष्ण, गायों और गोवर्धन पर्वत की पूजा करते हैं।



गोवर्धन पूजा की पौराणिक कथा



पौराणिक कथा के अनुसार, वृंदावन में हर साल ग्रामीण इंद्र देव की पूजा करते थे। ताकि वर्षा हो और खेती फले-फूले लेकिन श्रीकृष्ण ने उन्हें समझाया कि वर्षा का असली कारण पेड़, नदियां और पर्वत है। जब लोगों ने इंद्र की पूजा छोड़ दी तो इंद्र क्रोधित हो गए और मूसलाधार वर्षा करने लगे। तब श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर सभी को सुरक्षित किया। इसी स्मृति में हर वर्ष गोवर्धन पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed