{"_id":"6435a64d48e46b26650d6c99","slug":"gomti-nagar-train-cancel-from-15-to-29-april-kushinagar-news-c-7-1-121760-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त
Tue, 11 Apr 2023 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
- 15 से 29 अप्रैल तक नहीं होगा संचालन
- गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर हो रहे निर्माण के कारण दिक्कत
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना/तमकुहीरोड। कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर नियमित चलने वाली गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन 15 से 29 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर लाइन संख्या-छह व सात पर चल रहे निर्माण कार्य की वजह से इस ट्रेन का संचालन बंद किया गया है।
कप्तानगंज-थावे रेलमार्ग पर नियमित चलने वाली गोमतीनगर-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन से सिवान, थावे, तमकुहीरोड, पडरौना, कप्तानगंज आदि प्रमुख रेलवे स्टेशनों से लोग यात्रा करते हैं। इसके संचालन से क्षेत्र के लोगों को लखनऊ जाने में आसानी होती है।
डालीगंज-बादशाह नगर-गोमतीनगर-मल्हौर के बीच दोहरीकरण कार्य होने के चलते इसे 21 फरवरी से तीन मार्च तक के लिए निरस्त कर दिया गया था। अब 15 अप्रैल से गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन के लाइन संख्या- छह व सात पर निर्माण कार्य होने के नाते इस बीच इस ट्रेन का संचालन बंद रहेगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस ट्रेन का संचालन पूर्व की भांति शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
इस संबंध में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि गोरखपुर कैंट रेलवे स्टेशन पर निर्माण कार्य कराए जाने हैं। इसलिए 15 से 29 अप्रैल तक गोमती नगर-छपरा एक्सप्रेस अप और डाउन दोनों तरफ का संचालन बंद रहेगा। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद इस ट्रेन का संचालन फिर से होने लगेगा।