{"_id":"654fdbf9de37cd6a8c02e04c","slug":"gold-jewelery-stolen-from-the-bag-of-nepali-woman-who-came-on-tour-to-kushinagar-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-7584-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: कुशीनगर भ्रमण पर आई नेपाली महिला के बैग से सोने के आभूषण चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: कुशीनगर भ्रमण पर आई नेपाली महिला के बैग से सोने के आभूषण चोरी
विज्ञापन
- गाड़ी चालक पर चोरी का आरोप, पुलिस कर रही पूछताछ
- एक सोने की चेन, लाॅकेट व अंगूठी गायब
पकवा इनार। कुशीनगर में शनिवार को एक नेपाल की महिला के बैग से सोने के आभूषण चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला कुशीनगर चौकी पर पहुंचकर शिकायत दर्ज कराते हुए गाड़ी चालक पर चोरी करने का आरोप लगा रही थी। गाड़ी गोरखपुर से किराये पर रिजर्व करने के बाद उसे लेकर परिवार के साथ कुशीनगर पहुंची थी। इस मामले में पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है।
नेपाल के सोलू जिला निवासी छेप्ते शेरपा (62) पत्नी प्यामा शेरपा (58) सहित पांच लोग शनिवार की सुबह करीब 4.30 बजे गोरखपुर से चार पहिया वाहन रिजर्व कर कुशीनगर पहुंचे थे। यहां से भ्रमण करने के बाद दोपहर बाद वापस गोरखपुर जा रहे थे। किसी सामान की जरूरत होने पर प्यामा शेरपा ने बैग हाईवे स्थित मुजहना हेतिमपुर टोल प्लाजा पर खोला। बैग में रखी सोने की एक चेन, लाॅकेट व अंगूठी गायब देख परेशान हो गई।
पीड़ित महिला का कहना है कि बैग में सोने के आभूषण थे। हालांकि, वाराणसी से गोरखपुर की यात्रा ट्रेन से करने की भी बात कह रही थी। महिला के साथ उसकी दीदी, नातिन समेत पांच सदस्य हैं। पुलिस भी मामले को लेकर गाड़ी के मालिक से बातचीत कर घटना की जानकारी साझा कर चुकी है।
विज्ञापन
कसया के सीओ कुंदन सिंह ने बताया कि मामला संंज्ञान में आया है। चालक से पूछताछ की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।