{"_id":"5de2b27e8ebc3e54774465a3","slug":"give-rose-and-apeal-to-follow-trafic-rule-kushinagar-news-gkp3314085128","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलाब का फूल देकर यातायात नियम पालन की अपील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलाब का फूल देकर यातायात नियम पालन की अपील
विज्ञापन
रिलायंस पेट्रोल पंप पर यातायात माह के समापन पर चालकों को फूल देकर यातायात नियमों के पालन के लिए ज?
- फोटो : KUSHINAGAR
गुलाब का फूल देकर यातायात नियम पालन की अपील
बाइकर्स को हेलमेट और चार पहिया चालक सीट बेल्ट का करें प्रयोग : आरआई
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर शनिवार को यातायात माह के अंतिम दिन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ। वाहन चालकों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई। इस दौरान वाहन चालकों को गुलाब का फूल देकर यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया।
संभागीय परिवहन कार्यालय के आरआई आरपी प्रसाद वर्मा ने कहा कि सड़कों पर होने वाली अधिकांश दुर्घटनाएं यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण होती है। इसके चलते कई बार जन और धन की हानि होती है। इससे बचने के लिए हमें यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। टीएसआई परमहंस ने कहा कि वाहन चलाते समय थोड़ी सी सावधानी बरतने से बड़ी-बड़ी दुर्घटनाएं टाली जा सकती हैं। इसलिए हमें बाइक चलाते समय हेलमेट और कार चलाते या उसकी सवारी करते समय सीट बेल्ट बांध कर ही यात्रा शुरू करनी चाहिए।
इस दौरान पंप संचालक विक्रम अग्रवाल, कृष्णा कुशवाहा, अनवर अली, रविंद्र कुमार सिंह, रामकुमार भट्ट, अशोक यादव, गोरख कुशवाहा, संदीप खरवार, अरविंद कुमार मिश्र, टीपू कुशवाहा, संजय उपाध्याय, मुन्ना मिश्रा, नवसाद अंसारी, विशाल यादव, सूरज यादव, संगम श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।