फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girls should avoid putting DP on social sites

सोशल साइट्स पर डीपी लगाने से परहेज करें छात्राएं

Sat, 14 May 2022 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Girls should avoid putting DP on social sites
कप्जानंगज के जेपी स्कूल में महिलाओ के विधिक सशक्तीकरण वर्कशाॅप को संबोधित करते रतन कुमार श्रीवा - फोटो : KUSHINAGAR
सोशल साइट्स पर डीपी लगाने से परहेज करें छात्राएं
विज्ञापन

जेपी इंटर कॉलेज में कार्यशाला में बोले सेवानिवृत्त आईपीएस रतन कुमार
कप्तानगंज(कुशीनगर)। जेपी इंटर कॉलेज में मातृ शक्ति के विधिक सशक्तीकरण के लिए शनिवार को कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं को उनकी सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईपीएस रतन कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज के दौर में छात्राओं को अधिक सतर्क रहने की जरूरत है। सोशल साइट के बढ़ते प्रचलन और साइबर क्राइम के दृष्टिगत सोशल मीडिया साइट्स पर अकाउंट बनाते समय और उनके संचालन के समय छात्राओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने कहा कि फेसबुक या इंस्टाग्राम का संचालन करते समय अपनी आईडी अवश्य लॉक कर दें। छात्राएं अपनी डीपी लगाने से परहेज करें। उन्हें किसी भी असामाजिक तत्व से अगर किसी भी प्रकार की असुविधा हो रही हो तो उसकी सूचना विद्यालय और प्रशासन को दें। उन्होंने कहा कि भारत की बेटियां शक्ति स्वरूपा दुर्गा और विद्या रूपी सरस्वती जैसी गुणवती होंनी चाहिए।
विज्ञापन

इस दौरान प्रधानाचार्य श्रीराम प्रसाद, सतीश, श्रुति गोयल, कंचन गुप्ता, अनु खेतान, रणजीत सिंह, ताहिरा बानो, गिरिजा प्रजापति, पीएन कुशवाहा, अफरोज अहमद, मुकेश कुमार, रामदरश शर्मा, जयराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed