फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girlfriend returns disappointed from boyfriend's house to Mumbai

Kushinagar News: प्रेमी के घर से मुंबई निराश लौटी प्रेमिका

Mon, 25 Dec 2023 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Mon, 25 Dec 2023 01:24 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend returns disappointed from boyfriend's house to Mumbai
समउर बाजार। पटहेरवा थाना के मीर बिहार गांव के एक युवक को अपना प्रेमी बताकर शादी का झांसा देने का आरोप लगाने वाली मुंबई से आई युवती रविवार को निराश मन से वापस लौट गई। पुलिस ने घटनास्थल मुंबई बताकर कोई मदद करने से मना कर दिया। युवती ने युवक पर शादी का झांसा देकर तीन साल से शारीरिक शोषण करने और 1.50 लाख रुपये लेकर भाग आने का आरोप लगाया था। उसने युवक और उसके घरवालों के खिलाफ तहरीर भी दी थी। पटहेरवा के थानाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने बताया कि युवती को मुंबई पुलिस से ही कार्रवाई के लिए संपर्क करना चाहिए। क्योंकि सभी घटनाएं वहीं हुई हैं। संवाद
विज्ञापन

---
कुएं में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के मठिया गांव के सिवान में स्थित एक कुएं में रविवार को एक व्यक्ति का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई। कोतवाली क्षेत्र के मठिया गांव के सिवान में गांव के कुछ लोग घूमते हुए गए थे। कुएं से दुर्गंध आ रही थी। पास जाकर देखा तो एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। उपनिरीक्षक संतराज यादव मय टीम मौके पर पहुंच शव को कुएं से बाहर निकलवाए और पहचान कराने की कोशिश किए। शव देखने से प्रतीत हो रहा है कि वह झारखंड राज्य का रहने वाला है और इधर किसी ईट भट्टे पर मजदूरी करता हो। इसी बीच एक ईट भट्ठा मालिक ने अपने भट्ठे से एक मजदूर के गायब होने की बात बताई जा रही है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही में जुट गई है। अभी उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। इस संबंध में हाटा के कोतवाल राजप्रकाश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। शव की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


00
गंडक नदी में कूदे व्यवसायी का चौथे दिन भी नहीं चला पता
खड्डा। गंडक नदी में कूदे व्यवसायी का चौथे दिन भी पता नहीं चल पाया। एसडीआरएफ की टीम रविवार को वापस लौट गई। अब स्थानीय पुलिस नाविकों के सहारे लताश आगे बढ़ाएगी। महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कस्बे के रहने वाले व्यवसायी नागेश्वर रौनियार बृहस्पतिवार को खड्डा थाना क्षेत्र में पनियहवा पुल से गंडक नदी में कूद गए थे। तभी से लापता हैं। एसडीआरएफ को गोरखपुर से बुलाया गया था। तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चल पाया। इसके बाद टीम लौट गई। खड्डा पुलिस स्थानीय नाव से नदी में तलाश कर रही है। विहार सीमा के अंदर बगहा तक खोजबीन चल रही है। सीमावर्ती बिहार पुलिस को भी सूचना दी गई है, लेकिन चौथे दिन भी पता नहीं चलने से परिजन परेशान हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

00
मोतीपाकड़ से लापता युवती गोरखपुर में मिली, युवक फरार

रामकोला। थाना क्षेत्र के मोतीपाकड़ गांव में 15 दिसंबर की भोर में मां के साथ खेत की तरफ नित्य जरुरत से गई 20 वर्षीय युवती को गांव का ही एक युवक कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया था। इस बात का आरोप युवती की मां ने लगाया था। युवती की मां के तहरीर पर पुलिस ने एक महिला सहित सात व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया था। एक महिला सहित छह व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही थी। युवक तथा युवती के मोबाइल फोन के जरिए बंगलूरू में उनका पता चलने पर रामकोला पुलिस खोजने गई थी। रविवार को युवती को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से रामकोला पुलिस ने बरामद किया, जबकि युवक फरार है। रामकोला थाने के एसएचओ राजू सिंह ने बताया कि युवती की मां की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पूछताछ करने के लिए एक महिला सहित छह व्यक्तियों को थाने पर बुलाया गया था। युवती तथा युवक के मोबाइल नंबर के जरिए पता किया जा रहा था। उनका पता बंगलूरू में चला था। उन्हें खोजने के लिए पुलिस बंगलूरू गई थी, लेकिन वहां भी नहीं मिली। रविवार को गोरखपुर रेलवे स्टेशन से युवती को बरामद किया गया। युवक फरार है। उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed