फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   girl student lost from rajkiya ashram paddhati vidyalay

Kushinagar News: राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय से कक्षा नौ की छात्रा लापता

Sun, 03 Sep 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 03 Sep 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
girl student lost from rajkiya ashram paddhati vidyalay
फोटो है।
विज्ञापन

सिरसिया हेतिमपुर में संचालित होता है यह विद्यालय
प्रभारी प्रधानाचार्य की तहरीर पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज, तलाश में जुटी पुलिस

11 दिन पूर्व आश्रम पद्धति विद्यालय में कराया गया था नामांकन



संवाद न्यूज एजेंसी

पकवा इनार (कुशीनगर)। जिले के सिरसिया हेतिमपुर में संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय से कक्षा नौ की एक छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। इस मामले में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश में जुटी है। सूचना मिलने पर प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार भी जायजा लेने पहुंचे।

मिली जानकारी के मुताबिक, गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री का 11 दिन पहले आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय सिरसिया हेतिमपुर में कक्षा नौ में नामांकन कराया था। बीते शुक्रवार की देर शाम विद्यालय के छात्रावास से छात्रा के लापता होने की सूचना मिली।
विज्ञापन

विद्यालय प्रशासन ने देर रात छात्रा के लापता होने की सूचना देने के लिए उसके परिजनों से संपर्क किया, लेकिन परिजनों ने फोन रिसीव नहीं किया। शनिवार को सुबह फिर संपर्क कर इस घटना की जानकारी दी गई। इसकी सूचना मिलते ही पिता बेटे के साथ शनिवार को विद्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर छात्रा के पिता ने प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी विनय कुमार व प्रभारी प्रधानाचार्य सुमन शर्मा के साथ घटनाक्रम को लेकर बातचीत की। इस मामले में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाचार्य सुमन शर्मा ने कसया थाने की पुलिस को तहरीर दी। इस पर पुलिस ने छात्रा के विद्यालय के छात्रावास से गायब होने की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।

छात्रा के पिता ने बताया कि इसके पहले चार से पांच बार वह घर से लापता हो चुकी है। जनवरी 2023 में घर से गायब हुई थी। उसे लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने लापता होने के दो दिन बाद बरामद किया था।

पिता ने विद्यालय में बातचीत के दौरान बताया कि वह अपनी पुत्री को शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे ही विद्यालय के छात्रावास में पहुंचा दिए थे। वह रक्षाबंधन में घर गई थी। पिता ने यह भी बताया कि पुत्री ने गोरखपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से कक्षा आठवीं उत्तीर्ण की थी। जिले में आवासीय विद्यालय न होने के चलते यहां नामांकन कराया था।


कोट-
मामला संवेदनशील है। इसमें किसी भी विद्यालय के कर्मचारी की संलिप्तता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट तैयार कर समाज कल्याण निदेशालय को भेजी जा रही है।
-सुरेश चंद पाल, उपनिदेशक, समाज कल्याण, गोरखपुर


ऐसे विद्यालय से छात्राओं के परिजनों को सौंपा जाता है

विद्यालय में छात्राओं को उनके परिजनों से मुलाकात करने अथवा अपने साथ ले जाने के लिए नियम है। नियम यह है कि परिजनों का आधार कार्ड, फोटो व प्रार्थनापत्र लेकर ही सौंपा जाता है। बिना इसके विद्यालय में कोई प्रवेश तक नहीं कर सकता है।



सुरक्षा में तैनात हैं पांच सुरक्षा गार्ड

आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय में सुरक्षा को लेकर पांच गार्ड तैनात हैं। उनमें तीन पुरुष व दो महिला सुरक्षा गार्ड तैनात हैं। इनकी ड्यूटी आठ घंटे की तीन शिफ्टों में होती है। तैनात गार्ड विद्यालय में हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हैं। इसके बावजूद छात्रा का लापता होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा कर रहा है।



रात आठ बजे भोजन में अनुपस्थित मिली

विद्यालय में तैनात सुरक्षा गार्ड ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि छात्रा कक्षाएं बंद होने पर करीब चार बजे चाय के दौरान विद्यालय में मौजूद थी। देर रात आठ बजे भोजन के दौरान अनुपस्थित मिली। इसकी सूचना प्रधानाचार्य सुमन शर्मा व वार्डेन को दी गई।



गेट से बाहर न निकलने की बात आई सामने

शनिवार को दोपहर में करीब डेढ़ बजे कुशीनगर पुलिस चौकी के एसआई अतुल कुमार विद्यालय पहुंचे। उन्होंने विद्यालय के एक शिक्षक से छात्रा के लापता होने की जानकारी ली। उन्होंने पुलिस की पूछताछ में छात्रा के विद्यालय गेट से बाहर न जाने की बात कही। विद्यालय में तैनात महिला शिक्षकों का कहना है कि अभी वह कुछ दिन पहले ही आई थी। इसलिए उसकी गतिविधियों की पूरी जानकारी नहीं थी।



छात्रावास के कक्ष संख्या-12 में रहती थी श्रेया

राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय सिरसिया हेतिमपुर से लापता छात्रा नौवीं कक्षा के सेक्शन-बी की छात्रा थी। उसकी कक्षा में 35 छात्राओं का नामांकन बताया जा रहा है। वहीं, विद्यालय के दो मंजिला छात्रावास के प्रथम तल पर बने कक्ष संख्या-12 में 12 छात्राओं के साथ रहती थी।




तैनात महिला गार्ड से लिया लिखित बयान

दोपहर दो बजे के बाद पहुंचे उपनिदेशक, समाज कल्याण विभाग, गोरखपुर सुरेश चंद पाल ने घटना के समय ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षा गार्ड से जानकारी हासिल की। महिला गार्ड से घटना के बारे में लिखित बयान भी लिया। उसे निदेशालय लखनऊ को भेजी जाने वाली आख्या रिपोर्ट में संलग्न करने की बात कही। उन्होंने उस दौरान छात्रावास में तैनात व्यायाम शिक्षक व स्टाफ नर्स को नोटिस जारी कर घटना के संबंध में स्पष्टीकरण भी मांगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed