फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girl missing from brick kiln, kidnapping case registered

Kushinagar News: ईट-भट्ठे से बालिका लापता, अपहरण का केस दर्ज

Thu, 11 Jan 2024 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Jan 2024 12:57 AM IST
विज्ञापन
Girl missing from brick kiln, kidnapping case registered
जौरा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के मधुरिया चौहानपट्टी स्थित एक ईट-भट्ठे से 12 साल की बालिका लापता हो गई है। वह मानसिक दिव्यांग बताई जा रही है। पूर्व में भी एक बार लापता हो गई थी, बाद में खुद ही घर आ गई थी। उसके पिता की तहरीर पर पुलिस ने अपहरण का केस दर्जकर खोजबीन शुरू कर दी है। घटना रविवार की दोपहर की बताई जा रही है।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के शेखपुरा जिले के धनौन गांव की निवासी गनेश माझाी की 12 वर्षीय पुत्री मौसम कुमारी अपने माता-पिता के साथ मधुरिया चौहानपट्टी ईट-भट्ठे पर काम करती है। पिता के अनुसार, लापता बालिका मानसिक दिव्यांग है। रविवार की सुबह थोड़ा डांट देने पर वह घर से नाराज होकर निकल गई। उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए मंगलवार की दोपहर में मधुरिया पुलिस चौकी में तहरीर दी। चौकी प्रभारी अवनीश सिंह ने बताया कि किशोरी के लातपा होने के मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसकी खोजबीन की जा रही है। तुर्कपट्टी के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि बालिका मानसिक दिव्यांग है। परिजनों ने बताया कि वह पहले भी एक बार घर से चली गई थी, लेकिन खुद ही वापस आ गई थी। अपहरण का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed