फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girl killed in false pride, dead body thrown in river

कुशीनगर: झूठी शान में युवती की हत्या, नदी में फेंका शव

Sun, 19 Feb 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Feb 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
Girl killed in false pride, dead body thrown in river
पडरौना/तमकुहीरोड। राजपुर बगहां गांव में झूठी शान में युवती की हत्या कर दी गई। पांच दिन बाद रविवार को नरवाजोत बांध के पास गंडक नदी से पुलिस ने उसका शव बरामद किया। उसका शव बोरे में बंद था। युवती के लापता होने के बावजूद परिवार वालों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी थी। गांव के चौकीदार मोहन यादव की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पिता और एक अज्ञात व्यक्ति पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पिता-चाचा और परिवार के एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि बीती 14 फरवरी को राजपुर बगहां निवासी रूबी यादव (20) फोन पर किसी से बात कर रही थी। उसके पिता कन्हैया यादव ने उसे देख लिया। इस पर घर में उसकी पिटाई हुई। उसके बाद से रूबी लापता हो गई। यह बात धीरे-धीरे मोहल्ले और गांव के अन्य लोग भी जान गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 19 फरवरी की सुबह पुलिस ने गंडक नदी से बोरे में एक युवती का शव बरामद किया।
विज्ञापन

उसकी पहचान रूबी यादव के रूप में हुई। पिता, भाई और परिवार के अन्य लोगों से अलग अलग पूछताछ में शक जाहिर हुआ। इस पर पिता कन्हैया यादव को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के मुताबिक, युवती के पिता ने स्वीकार किया है कि फोन पर बात करने की वजह से उसने बेटी को पीटा था। बात न करने के लिए कई बार समझाया था। लापता होने की बात पर गोलमोल जवाब दे रहा है। अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह ने बताया कि युवती के गले की हड्डी टूटी हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्थिति साफ होगी। प्रथम दृष्टया हत्या का कारण प्रेम-प्रसंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed