फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Girl dies due to earthen wall collapse

मिट्टी की दीवार ढहने से बच्ची की मौत

Sat, 02 Oct 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Girl dies due to earthen wall collapse
मिट्टी की दीवार ढहने से बच्ची की मौत
विज्ञापन

बारिश की वजह से जर्जर हो चुकी थी दीवार
- मां खाना बना रही थी, बेटी कुछ दूरी पर खेल रही थी
- घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मथौली बाजार (कुशीनगर)। लगातार बारिश के चलते कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सिरसियां गांव में शनिवार की सुबह कच्चे मकान की मिट्टी की दीवार गिर गई। उसमें दब जाने से तीन साल की एक बच्ची की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस गांव के कन्हैया गोंड का कुनबा कच्चे मकान में गुजर-बसर करता है। परिवार के लोगों ने बताया कि शनिवार को सुबह कन्हैया की पत्नी जंतीरा खाना बना रही थी, जबकि उनकी तीन साल की बेटी अंशिका कुछ दूरी पर थी। बारिश की वजह से जर्जर हो चुकी मिट्टी की दीवार अचानक उनकी बेटी अंशिका पर गिर गई। यह देख जंतीरा ने शोर मचाया तो अगल-बगल के घरों के लोग पहुंच गए। मलबा हटाया, तब तक अंशिका की मौत हो चुकी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कच्चे घर में होता है परिवार का गुजर-बसर
मथौली बाजार। ग्राम प्रधान नवरंग सिंह ने बताया कि कन्हैया के पिता परदेशी का कई वर्ष पहले निधन हो चुका है। कन्हैया की माता माता कैलाशी देवी दोनों बेटे मदन गोंड और कन्हैया गोंड से अलग रहती हैं। उनके पास 10 कट्ठा खेत है, जो बंधक पड़ा है। पात्र गृहस्थी का राशनकार्ड है, जो कैलाशी देवी को मिला है। दस साल पहले कैलाशी देवी को आवास मिला था, जिसमें वह निवास करती हैं। मदन और कन्हैया के पास खेत नहीं है। मजदूरी करके अपने परिवार का भरण पोषण करते हैं। दोनों भाइयों का आवास न होने के कारण झोपड़ी में गुजर-बसर करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed