फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gaushalas of the district are in bad shape, animals are upset due to lack of tin shed

Kushinagar News: जिले की गोेशालाएं बदहाल, टिनशेड नहीं होने से पशु परेशान

Thu, 05 Jan 2023 11:52 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Gaushalas of the district are in bad shape, animals are upset due to lack of tin shed
खड्डा पशु आश्रम में पशुओं के लिए नहीं हुआ चारे का इंतजाम। - फोटो : KUSHINAGAR
जिले की गोेशालाएं बदहाल, टिनशेड नहीं होने से पशु परेशान
विज्ञापन

- दो जनवरी की रात कप्तानगंज कान्हा गोशाला में एक गाय की हो चुकी है मौत
पडरौना। इस कड़ाके की ठंड में इंसान ही नहीं पशु भी परेशान हैं। इसके लिए प्रदेश सरकार ने गोवंश को ठंड से बचाने के लिए गोशालाओं में इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं, लेकिन जिले की गोशालाएं बदहाल हैं। गोशालाओं में टिनशेड न होने से गोवंश ठंड से ठिठुर रहे हैं।
जनपद में खड्डा स्थित बृहद गो संरक्षण केंद्र कोपजंगल में 600 गोवंश, कान्हा गौशाला हाटा में 38, कप्तानगंज में 32, रामकोला में 26 खड्डा में 24 गोवंश है। सरकार की ओर से पंजीकृत पडरौना बकुलहा स्थित श्री पिजरा पोल 648, तमकुही स्थित श्री कृष्ण गौशाला में 331 मवेशी हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को खड्डा और कप्तानगंज स्थित गौशाला में अधिकतर पशुओं के शरीर पर ओढ़नी नहीं थी। पशु ठंड से कांप रहे थे। तमकुही स्थित गोशाला में दोपहर तक सफाई नहीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम लोगों का जाना प्रतिबंधित है
गोशालाओं में गोवंशों की हालत या यहां की व्यवस्था से कोई रूबरू न हो सके। इसके लिए गोशालाओं में आम लोगों का जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है। अगर कोई अलग से चारा भी खिलाना चाह रहा है, तो बाहर से चारा लेकर अंदर नहीं जाने दिया जाता है। हाथ से खिलाने को कहने पर विभागीय अधिकारी शासन से आदेश होने का तर्क देकर वापस कर देते हैं।
सफाई के नहीं हैं इंतजाम
जनपद के अधिकतर गोशाला में समय से सफाई नहीं हो रही है। गोबर कई घंटों तक पड़ा रहता है। इससे पशुओं को परेशानी होती है।
वर्जन
सभी एसडीएम गोशाला का निरीक्षण कर रहे हैं। बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।
रमेश रंजन, डीएम कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed