फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Gandak Bridge Project: Camps being set up again for compensation assessment.

गंडक पुल परियोजना : मुआवजा निर्धारण के लिए फिर लगने लगे कैंप

Thu, 15 Jan 2026 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 15 Jan 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Gandak Bridge Project: Camps being set up again for compensation assessment.
तमकुहीरोड। बिहार के बेतिया से कुशीनगर के सेवरही के तिवारीपट्टी को जोड़ने वाली प्रस्तावित सड़क व पुल के निर्माण की प्रिक्रया शुरू हो गई है। इसके लिए अधिग्रहित की जाने वाली भूमि के मुआवजे के निर्धारण व भुगतान को लेकर तैयारी तेज हो गई है।
विज्ञापन

बेतिया जिला प्रशासन के निर्देश पर अंचलवार कैंप का आयोजन दोबारा शुरू कर दिया गया है। यह 19 जनवरी तक चलेगा। इससे उम्मीद जताई जा रही है कि मुआवजे के निर्धारण व भुगतान के साथ परियोजना को गति मिलेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा बिहार के बेतिया के मनुआपुल एनएच-727ए से यूपी के सेवरही के तिवारीपट्टी एनएच-730 के बीच 29.22 किमी लंबी सड़क सह पुल निर्माण की मंजूरी मिल चुकी है। इस पर 1976.77 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके लिए 174.28 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जानी है और गंडक नदी पर 12.036 किलोमीटर लंबा पुल का निर्माण होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके लिए जिला भू-अर्जन विभाग बेतिया की ओर से चार अंचल मुख्यालयों में पिछले 5 व 6 दिसंबर को ठकरहा अंचल में, 8 व 9 दिसंबर को बैरिया, 10 व 11 दिसंबर को योगापट्टी अंचल में और 12 व 13 दिसंबर को चनपटिया अंचल में कैंप लगाकर 1665 में 1500 किसानों को अधिग्रहित की जाने वाली भूमि के मुआवजे के निर्धारण को लेकर नोटिस तामिला कराया गया था।

इनसे शीघ्र भू-स्वामित्व प्रमाण पत्र जमा करने के लिए कहा गया था। बावजूद इसके अधिकतर भू-स्वामियों ने अपना प्रमाण पत्र जमा नहीं किया। इस विषय को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी तरनजोत सिंह ने भू-अर्जन विभाग सहित सभी अंचल अधिकारियों को पत्र जारी कर दोबारा सभी अंचलों में कैंप का आयोजन कर मुआवजे की प्रक्रिया में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed