फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   funeral performed with state honor

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Sat, 10 Oct 2020 12:10 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:10 AM IST
विज्ञापन
funeral performed with state honor
कुशीनगर। बदुराव स्थित स्वर्गीय रामेश्वर के घर पर जुटी लोगों की भीड़। - फोटो : KUSHINAGAR
राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
विज्ञापन

चीन सीमा पर ड्यूटी के दौरान शहीद हो गए थे सैनिक रामेश्वर गुप्ता
- सुबह शव यात्रा में सांसद व विधायक समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए
- दिवंगत सैनिक को दरवाजे पर गार्ड ऑफ आनर नहीं मिलने से नाराज लोगों ने किया हंगामा
संवाद न्यूज एजेंसी
फाजिलनगर (कुशीनगर)। बदुराव गांव निवासी व चीन सीमा पर ड्यूटी के दौरान दिवंगत हुए सैनिक रामेश्वर गुप्ता का शुक्रवार को राजकीय सम्मान के साथ गांव में ही अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान कुछ युवकों ने दिवंगत सैनिक को दरवाजे पर गार्ड ऑफ ऑनर नहीं देने व अन्य मांगों को पूरा किए बिना अंतिम संस्कार कराने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। युवकों ने अंत्येष्टि स्थल के समीप सांसद की गाड़ी को घेरकर नारेबाजी की। कई बार समझाने के बाद पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर हंगामा कर रहे लोगों खदेड़ा।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के बदुराव गांव निवासी रामेश्वर गुप्ता (45 वर्ष) सीमा सड़क संगठन में बतौर गनमैन तैनात थे। चीन सीमा के नजदीक करौती बार्डर पर ड्यूटी के दौरान मंगलवार की सुबह इनका निधन हो गया था। यूनिट के अधिकारियों ने उनके बड़े बेटे अजीत के फोन नंबर पर घटना की सूचना दी थी। बृहस्पतिवार की रात में करीब साढ़े ग्यारह बजे पार्थिव शरीर गांव लाया गया। शुक्रवार की सुबह अंतिम संस्कार के लिए ज्वाइंट मजिस्ट्रेट कसया पूर्ण बोहरा, सीओ तमकुहीराज फूलचंद कन्नौजिया, एसओ पटहेरवा अतुल्य पाण्डेय आदि अफसर मौके पर पंहुचे तो दिवंगत सैनिक की पत्नी ने परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, दोनों पुत्रों को नौकरी, गांव के मुख्य मार्ग का नाम रामेश्वर के नाम से करने और गैस एजेंसी दिलाने की मांग रखी। मांग पूरा होने पर ही अंतिम संस्कार की बात कही। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने इसकी जानकारी डीएम को दी। इसके बाद देवरिया के सांसद डॉ. रामपतिराम त्रिपाठी, फाजिलनगर के विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह आदि ने परिजनों से वार्ता की और मांगों को यथासंभव पूरा कराने का आश्वासन दिलाया। इसके बाद शव यात्रा शुरू हुई। अंत्येष्टि स्थल पर पुलिस के जवानों ने गॉड ऑफ ऑनर दिया। ज्येष्ठ पुत्र अजीत ने मुखाग्नि दी।
विज्ञापन

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष विनय गौंड, सपा के वरिष्ठ नेता व एमएलसी रामअवध यादव, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्रा, अजय राय, श्रीनिवास राय, रामबृक्ष गिरी, मुकुल तिवारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह, प्रधान संघ फाजिलनगर के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह, पूर्व छात्र संघ महामंत्री तारकेश्वर सिंह, मनोज सिंह, विनय तिवारी, शिवनरायन सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह नामजद व कई अज्ञात पर केस दर्ज
फाजिलनगर (कुशीनगर)। अंत्येष्टि स्थल के पास ही युवकों ने सांसद की गाड़ी के आगे धरना दे दिया। लोगों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन युवक कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। इनका आरोप था कि परिवार को शासन-प्रशासन की तरफ से कोई मदद नहीं दी गई। पुलिस कर्मियों ने समझा बुझाकर शांत कराने का प्रयास किया। तब तक कुछ लोगों ने बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह की गाड़ी के आगे धरना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ युवकों ने गाड़ी के कुछ उपकरण भी तोड़ दिए। इसके बाद पुलिस ने लाठी भांजकर युवकों को खदेड़ा और छह युवकों को पकड़कर थाने भेजा गया। इसके बाद किसी तरह से मामला शांत हुआ।

इस संबंध में एसओ पटहेरवा अतुल्य कुमार पांडेय का कहना है कि कुछ लोग बेवजह हंगामा कर माहौल खराब करने लगे। इसके चलते पुलिस को लाठी भांजकर लोगों को खदेड़ना पड़ा। इस मामले में एक वाहन चालक की तहरीर पर छह नामजद व कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। नामजद सभी आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed