फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   funeral of mother and 5 children

Kushinagar News: एक साथ छह शवों का हुआ अंतिम संस्कार, रोया गांव-जवार

Fri, 16 Jun 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 16 Jun 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
funeral of mother and 5 children
चिता की आग बुझने तक अंत्येष्टि स्थल पर रोता रहा नौमी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामकोला। पांच बच्चों का का शव पोस्टमार्टम हाउस से धर्म समधा अंत्येष्टि स्थल पर बृहस्पतिवार को पहुंचा। यहां पहले से प्रशासन की ओर से दाह संस्कार की तैयारी की गई थी। जिन हाथों से नौमी ने संगीता की मांगों में सिंदूर भरा था उन्हीं हाथों से जब चिता जलाई और बच्चों को एक ही साथ दफनाया तो दहाड़ें मारने लगा। यह देखकर वहां मौजूद अन्य लोगों की आंखें भर आई।
पोस्टमार्टम के बाद प्रशासन ने जब नौमी खटिक से पूछा कि शव दरवाजे से होकर या सीधे अंत्येष्टि स्थल जाएगा। कुछ देर तक चुप रहा उसके बाद बोला रुंधे गले से बोला कि साहब अब घर पर क्या बचा, सीधे अंत्येष्टि स्थल ले चलिए।
विज्ञापन

एसडीएम व्यास नारायण उमराव ने शवों को लेकर पहुंचे। वहां पर काफी लोगों की भीड़ थी। जब तक चिता की आग नहीं बुझी तब तक नौमी रोया। शादी के बाद 12 साल तक जिस परिवेश में संगीता और बच्चों के साथ जिंदगी गुजारी थी, उसे भी रो-रोकर बोल रहा था। इससे पूरा माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन






पीड़ित के घर पहुंचे सांसद, विधायक बोले हर संभव मिलेगा मदद

संवाद न्यूज एजेंसी

रामकोला। नगर के वार्ड नं 2 उर्दहा में बुधवार की रात अगलगी की घटना में मां और पांच बच्चों की मौत हो गई थी। दाह संस्कार में राजनीतिक दलों के लोग शामिल हुए और नौमी काे ढांढस बंधाया। लोगों ने घटना को दुखद बताया।

सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक विनय प्रकाश गौड़ नौमी के दरवाजे पर पहुंचे। सांसद ने कहा की पीड़ित परिवार को हर सम्भव मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री आपदा कोष से चार-चार लाख सहायता मिलेगी। विधायक विनय प्रकाश गोंड ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में उर्दहा शामिल है। इस लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास भी बनेगा।

इस दौरान कप्तानगंज एसडीएम व्यास नारायण उमराव, तहसीलदार कृष्ण गोपाल त्रिपाठी, नायब तहसीलदार कुंदन वर्मा, अजय गोविंद राव उर्फ शिशु बाबू, अनूप कुमार श्रीवास्तव, सतीश चौधरी, निखिल उपाध्याय,रविंद्र प्रजापति, डब्लूमणि, दिलीप वैश्य,मनोहर गुप्ता, प्रदीप जायसवाल,अमित दुबे, राम प्रसाद जायसवाल,हरि शकर प्रसाद, मुरली धर,दिनेश चंद,दिनेश खरवार, उमा शंकर गोंड, शैलेश सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed