फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Funeral Held Four Days Later Following Assurance of Action

Kushinagar News: कार्रवाई के आश्वासन पर चार दिन बाद अंतिम संस्कार

Fri, 20 Mar 2026 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Fri, 20 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Funeral Held Four Days Later Following Assurance of Action
नाहर छपरा गांव में शव को दरवाजे पर रखकर धरना देते परिजन।स्रोत-सोशल मीडिया
मंसाछापर। पडरौना कोतवाली क्षेत्र के नाहर छपरा गांव निवासी 22 वर्षीय अमरजीत का अंतिम संस्कार मौत के तीसरे दिन बृहस्पतिवार को परिजन पुलिस की तरफ से जांच कर कार्रवाई किए जाने के आश्वासन पर राजी हो गए और शव का अंतिम संस्कार कर दिया। मामले में पुलिस को तहरीर दी गई है। घर वालों का कहना है कि पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन

बता दें कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र में पडरौना-मंसाछापर मार्ग स्थित कुरमौल उर्फ सोहनपुर के पास बीते मंगलवार देर रात मिट्टी लदे ट्रैक्टर-ट्रॉली में दबकर ट्रैक्टर चालक अमरजीत की मौत हो गई थी। बुधवार शाम पोस्टमार्टम के बाद जब शव घर पहुंचा था तो परिजन व ग्रामीण शव दरवाजे पर ही रखकर धरना दे लगे। उनका आरोप था कि ट्रैक्टर-ट्राली पलटने के बाद जेसीबी संचालक व दूसरे ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गए थे। इस वजह से जान चली गई। मामले में परिजन पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग कर थे। शव दरवाजे पर रखकर धरना देने की सूचना के बाद
विज्ञापन

एसएचओ ओमप्रकाश तिवारी घर पहुंचकर परिजनों को समझाने की कोशिश किए थे,लेकिन परिजन उनकी बात को नहीं मानते हुए बुधवार की रात भर शव के साथ बैठे रहे। मामले में बृहस्पतिवार दोपहर बाद पुलिस पहुंची और घटना की जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो परिजन शव के अंतिम संस्कार के लिए राजी हो गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसएचओ ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर मिली है। परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed