फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Freedom has been achieved by long struggle, sacrifice and renunciation: Surya Pratap

लंबे संघर्ष, बलिदान और त्याग से मिली है आजादी : सूर्यप्रताप

Tue, 16 Aug 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Aug 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Freedom has been achieved by long struggle, sacrifice and renunciation: Surya Pratap
स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण के बाद शपथ दिलाते कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, डीएम एस. राजलिंगम, ? - फोटो : KUSHINAGAR
लंबे संघर्ष, बलिदान और त्याग से मिली है आजादी : सूर्यप्रताप
विज्ञापन

कुशीनगर। प्रदेश सरकार कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बतौर मुख्य अतिथि पुलिस लाइंस में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर कृषि मंत्री ने कहा कि आजादी लंबे संघर्षों, त्याग, बलिदान से मिली है। स्वतंत्रता आंदोलन में हजारों लोग शहीद हुए। उन्होंने कहा कि देश की 135 करोड़ आबादी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के लिए कृतज्ञता प्रकट करती है। उन्होंने कहा कि देश को आत्मनिर्भर, सामर्थ्यवान बनाने में जिनका योगदान है, देश के लोगों के लिए ऐसे महापुरुष आदर्श और आदरणीय हैं।
कृषि मंत्री ने कहा कि विविधता के भीतर एकता के सूत्र में खड़ा होने वाला देश भारत है। देश को निरंतर गति देने का कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है। मेडिकल सेवाओं का विस्तार, रेल से जुड़ाव, नई शिक्षा नीति की भी चर्चा करते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि नौजवानों की आने वाली पीढ़ी के कंधों पर भारत को सामर्थ्यवान बनाने की जिम्मेदारी है। इसमें बाधक बनी गरीबी, अशिक्षा और बीमारी को भारत छुड़ाने का संकल्प लेना चाहिए।
विज्ञापन

इसके पहले उन्होंने जिला मुख्यालय रवींद्रनगर धूस स्थित रवींद्रनाथ टैगोर, शहीद चंद्रशेखर आजाद और भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। पुलिस लाइंस के मैदान पर आयोजित कार्यक्रम में परेड देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्र थे। इसमें पुलिस की विभिन्न टोलियों की तरफ आयोजित परेड, बेसिक शिक्षा विभाग व कृषि विभाग, उद्यान विभाग, जिला पंचायती राज, आईसीडीएस समेत विभिन्न विभागों की तरफ से निकाली गई झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों में प्रमाणपत्र वितरण, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों को सम्मानित और पौधरोपण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि आज का दिन वैभवशाली है। भारत का हर बच्चा राष्ट्र के प्रति समर्पित है। बीज विकास निगम के उपाध्यक्ष राजेश्वर सिंह ने 15 अगस्त को अच्छे से मनाने का संकल्प लिए जाने का आह्वान किया। डीएम एस राजलिंगम ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामना दी। एसपी धवल जायसवाल ने कहा कि हम सभी आदर्श और मूल्यों को आत्मसात करने के लिए उपस्थित हुए हैं।
इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, जिला पंचायत अध्यक्ष सावित्री जायसवाल, हाटा विधायक मोहन वर्मा, रामकोला विधायक विनय गौड़, एडीएम देवी दयाल वर्मा, सीडीओ उपमा पांडेय, भाजपा नेता मार्कंडेय शाही आदि मौजूद रहे।
शहीद स्मारक का हुआ लोकार्पण
पडरौना। जिला मुख्यालय स्थित जिला सैनिक पुनर्वास व कल्याण परिसर में बने शहीद स्मारक का सोमवार को लोकार्पण हुआ। इस मौके पर मौजूद लोगों ने शहीद स्मारक पर माल्यार्पण कर देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कृषि मंत्री सूर्यप्रकाश शाही ने कहा कि देश के सैनिकों ने स्वतंत्रता के बाद से ही सीमा की रक्षा के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की तरफ से 1100 एकड़ से अधिक फार्म लीज पर दिया गया है। राज्य के बजट से 20 करोड़ का अनुदान देने की प्रक्रिया विचाराधीन है। जल्द ही उत्तर प्रदेश राज्य मंत्री परिषद इस पर निर्णय करेगी। कारगिल युद्ध में शहीद हुए मेजर अमिय त्रिपाठी को याद करते हुए उन्होंने कहा कि कारगिल से पहले शहीद सैनिक का पार्थिव शरीर, परिवार को नहीं मिल पाता था।

तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पहल पर उन्हें बड़े सम्मान के साथ घर पहुंचाए जाने की व्यवस्था की गई। शहीद परिवार को 50 लाख रुपये का अनुदान भी दिया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद नौ सैनिकों के परिवार के लोगों को सम्मानित किया। कृषि मंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की आश्रित शशि शर्मा को शॉल व चेक प्रदान किया। इस दौरान डीएम एस राजलिंगम, सैनिक पुनर्वास एवं कल्याण अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना, एसपी धवल जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed