{"_id":"62f5455074fbaa55915e156c","slug":"four-stolen-vehicles-recovered-from-junk-shop-kushinagar-news-gkp4468380127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबाड़ की दुकान से चोरी के चार वाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबाड़ की दुकान से चोरी के चार वाहन बरामद
विज्ञापन

सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ नुनियांपट्टी गांव के पास फोरलेन किनारे स्थित कबाड़ की दुकान पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को छापा मारकर चोरी के वाहन बरामद किए। इनमें दो को कबाड़ी काट चुका था, जबकि दो को काटने की तैयारी में था। एक आरोपी को पकड़कर पुलिस जांच में जुटी है।
नुनियांपट्टी गांव में कबाड़ की दुकान पर बृहस्पतिवार को पुलिस पहुंची। वहां कटी हुई जीप और एक मालवाहक बरामद हुआ। दो कारों को काटने की तैयारी कबाड़ी के कर्मचारी कर रहे थे। कबाड़ की दुकान पर पुलिस ने सलेमगढ़ निवासी नरेंद्र चौरसिया को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि वह चोरी के वाहनों को काटकर कबाड़ में बेचता है।