फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four prize crooks arrested in police encounter at Kushinagar

Kushinagar News: पुलिस मुठभेड़ में चार इनामी बदमाश गिरफ्तार, कई दिनों से थी तलाश

Thu, 01 Dec 2022 10:13 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 01 Dec 2022 10:13 AM IST
सार

थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया की अंतरप्रांतीय गिरोह के चार बदमाश मुठधेड़ में घायल हुए हैं। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इनके खिलाफ लूट, डकैती, चोरी सहित अन्य गंभीर केस दर्ज हैं। खालिद व एजाजुल हक 25 हजार इनाम घोषित है, जबकि इकराम पर 50 हजार का इनाम घोषित है।

विज्ञापन
Four prize crooks arrested in police encounter at Kushinagar
कुशीनगर समाचार। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

कुशीनगर जिले में गुरुवार की भोर में पटहेरवा पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें चार अंतरप्रांतीय बदमाश गिरफ्तार किए गए। पुलिस की गोली से घायल बदमाशों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनके पास से एक स्कार्पियो, एक पिस्टल, तीन तमंचे, बोर, 16 कारतूस बरामद कर पुलिस आगे की करवाई में जुटी है। घटना स्थल का पुलिस अधीक्षक भी पहुंचे थे।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की भोर में करीब तीन बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस अपराधियों की सुराग में लगी थी। इसी दौरान हाइवे पर स्थित मतलुक छापर गांव के सामने एक स्कार्पियो आती दिखी, जिसे पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान स्कार्पियो सवार पुलिस पर फायर करने लगे। पुलिस की जवाबी करवाई में चारों घायल हो गए।
विज्ञापन


बताया जाता है कि चारों के खिलाफ लूट, डकैती, गोवध निवारण सहित अन्य धाराओं के तहत अलग-अलग राज्यों के थानों में दर्ज हैं। चारों इनामिया हैं। मुठभेड़ में घायल इकबाल कुरैशी निवासी कोशी थाना कोशी कला जनपद मथुरा, खालिद अली निवासी आली थाना बहिन जनपद पलवल हरियाणा,एजाजुल हक हाल मुकाम कंधई थाना राजनगर जनपद मधुबनी बिहार व स्थाई पता सुराली थाना पुनहाना जनपद मेवात हरियाणा व इकराम निवासी तकिया वाली मस्जिद थाना विछोर जनपद नूह मेवात हरियाणा के बताए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थानाध्यक्ष गिरिजेश उपाध्याय ने बताया की अंतरप्रांतीय गिरोह के चार बदमाश मुठधेड़ में घायल हुए हैं। इनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। इनके खिलाफ लूट, डकैती, चोरी सहित अन्य गंभीर केस दर्ज हैं। खालिद व एजाजुल हक 25 हजार इनाम घोषित है, जबकि इकराम पर 50 हजार का इनाम घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed