फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four people injured in a knife attack due to old rivalry

Kushinagar News: पुरानी रंजिश में चाकूबाजी, चार लोग घायल

Sun, 19 Oct 2025 01:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 19 Oct 2025 01:58 AM IST
विज्ञापन
Four people injured in a knife attack due to old rivalry
कसया। नगर के सपहा मार्ग पर नहर बाईपास के समीप शनिवार की देर शाम एक मेडिकल स्टोर पर पुरानी रंजिश को लेकर दो युवकों ने मेडिकल संचालक और उसके पिता पर चाकू से हमला कर दिए। बीच-बचाव में दोनों युवक भी घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घायलों को अस्पताल भेजकर कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

वही डाक्टरों ने दो की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जिसमें एक ही हालात चिंताजनक बनी हुई है। कसया नगर वार्ड नंबर चार अंबेडकर नगर में बाईपास नगर के पास संचालित मेडिकल स्टोर पर नेबुलाल अपने पिता बेचन प्रसाद के साथ दुकान पर बैठे थे तभी आकाश निवासी वार्ड 13 और प्रिंस शर्मा निवासी वार्ड नंबर चार शाम को दुकान पर आए और पुरानी रंजिश को लेकर दुकान संचालक नेबूलाल पर चाकू से हमला कर दिए। वहीं बीच बचाव करने आए पिता पर भी युवकों ने चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन

इसी दौरान अपने बचाव के लिए दुकानदार ने किसी नुकीले हथियार से हमला दिए। जिसमें कुल चार लोग घायल हो गए। मौके पर अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। काफी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों को कसया सीएचसी भेजवाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नेबुलाल और प्रिंस कुमार को मेडिकल कालेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां नेबूलाल की हालत काफी गंभीर बनी है। थानाध्यक्ष अभिनव मिश्रा ने बताया कि पुरानी रंजिश में चाकूबाजी हुई हैं। मौके पर पहुंचकर घायलों को सीएचसी भेजवाया गया है। जिसमें दो लोगों को मेडिकल कालेज रेफर किए गए हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed