{"_id":"618ac3eb453779080d48417b","slug":"four-people-injured-in-a-collision-between-two-bikes-kushinagar-news-gkp4157966172","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल
विज्ञापन
दो बाइकों की टक्कर में चार लोग घायल
फाजिलनगर (कुशीनगर)। पटहेरवा थानाक्षेत्र के चौरा गांव के सामने फाजिलनगर-बघौचघाट मार्ग पर मंगलवार शाम दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीछे से आ रहे अन्य बाइक सवार भी असंतुलित होकर गिर गए, जिससे उन्हें भी चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने दो घायलों को जिला अस्पताल तथा एक घायल को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बिहार प्रांत के सीवान जिले के थाना बड़हरिया के माधोपुर निवासी राजेश गिरी (45) व रत्नेश मिश्रा (40) किसी कार्य से पटहेरवा आए थे। वे शाम करीब तीन बजे घर लौठ रहे थे। चौरा खास गांव के पास पहुंचे थे कि बघौचघाट की तरफ से आ रहे तुर्कपट्टी निवासी रमेश प्रजापति (35) की बाइक से आमने-सामने टक्कर होगई। दोनों बाइक पर सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान बाइक से आ रहे सठियांव निवासी आजाद अंसारी भी इस दुर्घटना के चलते संतुलन खो बैठे और सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 112 नंबर पुलिस ने चारों घायलों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया, जहां रमेश प्रजापति की हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज और राजेश व रत्नेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मामूली रूप से घायल आजाद अंसारी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।