फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four miscreants who robbed bike arrested

Kushinagar News: बाइक लूटने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

Fri, 04 Aug 2023 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Aug 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
Four miscreants who robbed bike arrested
-मुख्य आरोपी समेत तीन हुए फरार, पुलिस दे रही दबिश
विज्ञापन

-तीन बाइक, तमंचा और नकदी रुपये पुलिस ने किया बरामद
- विवेचना में लूट की घटना डकैती में पुलिस ने बदल दिया
संवाद न्यूज एजेंसी
खड्डा। पत्रकार की बाइक लूटने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि तीन बदमाश भागने में सफल रहे। इनके पास से तीन बाइक, तमंचा और नकदी रुपये पुलिस ने बरामद किया है। घटना का पर्दाफाश बृहस्पतिवार को प्रभारी सीओ जितेंद्र कालरा ने किया।

छितौनी नगर के पत्रकार दिवाकर प्रसाद से 26 जुलाई को बदमाशों ने हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बेलवनिया बंधे पर चाकू के बल पर पिटाई कर 2,800 नकदी और बाइक दिनदहाड़े लूट लिया। पुलिस ने इस मामले में छह अज्ञात बदमाशों पर घटना के तीसरे दिन लूट का केस दर्ज किया था। विवेचना के दौरान लूट की धारा को पुलिस ने डकैती में तब्दील कर दिया। सीओ ने बताया कि बदमाशों को रामनगर बंधे से एसओ अजय पटेल के नेतृत्व में चार बदमाशों की गिरफ्तारी हुई, फरार चल रहे गिरोह के मुख्य आरोपी समेत तीन की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार बदमाशों के पास से पुलिस ने एक तमंचा, दो कारतूस, 1500 नकदी, चाकू तीन बाइक बरामद किया है। इसमें एक पत्रकार की लूटी हुई बाइक है। बदमाशों की पहचान नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खैरी गांव निवासी समरपाल यादव,पडरौना कोतवाली के कुरमौल उर्फ सोहनपुर गांव निवासी अमन कुशवाहा, जटहा बाजार थाना क्षेत्र के मंशा छापर गांव निवासी सहाबुद्दीन, इसी थाना क्षेत्र के कटाईभरपुरवा गांव निवासी विपिन यादव के रूप में किया। एसपी धवल जायसवाल ने डकैती की घटना का पर्दाफाश करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed