{"_id":"68cb18438f94602f8805dd41","slug":"four-members-of-a-terror-spreading-sanki-gang-arrested-kushinagar-news-c-205-1-deo1003-145501-2025-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: दहशत फैलाने वाले सनकी गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: दहशत फैलाने वाले सनकी गैंग के चार गुर्गे गिरफ्तार
Thu, 18 Sep 2025 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 18 Sep 2025 01:51 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी। स्रोत-सोशल मीडिया
तमकुहीराज। इंस्टाग्राम पर रील बनाने से खफा होकर चाकू से किशोर पर हमला कर घायल करने के आरोपी व सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे सनकी गैंग 307 से जुड़े चार आरोपियों को बुधवार को तमकुहीराज पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। जहां से चारों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
पटहेरवा थाना क्षेत्र के मीर बिहार गांव निवासी 16 वर्षीय किशन कुशवाहा इंस्टाग्राम पर अपनी आईडी से रील बनाकर डालता था। रील बनाने का विरोध क्षेत्र में सक्रिय सोशल मिडिया के इंस्टाग्राम पर ट्रेंड करने वाले सनकी गैंग 307 के सदस्य करते थे, लेकिन किशन उनकी बात नहीं माना। इससे नाराज इसी गांव के निवासी मंगेश कुशवाहा, राजू कुशवाहा, बिरजू कुशवाहा व आकाश कुशवाहा ने किशन को बुलाया और चाकू से पेट में वार किया। बुधवार को पुलिस ने घटना में शामिल मंगेश कुशवाहा, राजू कुशवाहा, बिरजू कुशवाहा व आकाश कुशवाहा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।