{"_id":"616710a2faa6c5003c7b3d21","slug":"four-hospital-seals-notice-to-two-hospital-operators-kushinagar-news-gkp412831314","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पतालों पर हुई छापेमारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पतालों पर हुई छापेमारी
विज्ञापन
चार अस्पताल सील, दो अस्पताल संचालकों को नोटिस
स्वास्थ्य, राजस्व और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापा मारा
संवाद न्यूज एजेंसी
दुदही। स्वास्थ्य, राजस्व और पुलिस विभाग की टीम ने बुधवार को संयुक्त रूप से दुदही क्षेत्र के अस्पतालों पर छापा मारा। वहां कमियां मिलने पर चार अस्पतालों को सील कर दिया, जबकि दो को नोटिस दिया गया।
बुधवार की शाम एसीएमओ डॉ. ताहिर अली, नायब तहसीलदार आशीष रंजन, डॉ. एके पांडेय, डॉ. नितिन कुमार और प्रशांत सिंह ने नौगावां में छापा मारा। वहां एक कमरे में संचालित हो रहे क्लीनिक को मानक के अनुरूप न मिलने पर सील कर दिया। उसके बाद नरहवा में झोपड़ी में संचालित अस्पताल पर छापा मारा। उसे भी सील कर दिया। एक अन्य झोपड़ी से सामान उठा ले गए। उसके बाद दुदही ब्लॉक के पास एक अस्पताल में चिकित्सक नहीं मिलने पर उसे सील कर दिया। दुदही में दो अस्पतालों पर टीम पहुंची। वहां एक अस्पताल पर चिकित्सक नहीं मिले, गंदगी मिली। कई अन्य कमियां मिलीं। दूसरे अस्पताल पर भी चिकित्सक नहीं मिले और न ही कोई स्वास्थ्यकर्मी या वैध कागज मिला। इन्हें नोटिस दिया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. एके पांडेय ने बताया कि तीन झोलाछाप पर कार्रवाई की गई है। वहां पर तैनात दो लोगों को पुलिस को सौंप दिया गया है। एक अस्पताल पर चिकित्सक नहीं मिलने पर सील किया गया है। दो अस्पतालों के संचालकों को नोटिस दिया गया है।