फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Four cattle recovered from magic vehicle, two smugglers arrested

Kushinagar News: मैजिक वाहन से चार गोवंशीय पशु बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Thu, 11 Jan 2024 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Thu, 11 Jan 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Four cattle recovered from magic vehicle, two smugglers arrested
सलेमगढ़। तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ टोल प्लाजा के पास बुधवार को दोपहर में पुलिस ने मैजिक वाहन से गोवंशीय पशुओं को बरामद किया। वाहन पर चार गोवंशीय पशु लदे थे। पशु बिहार ले जाए जा रहे। पुलिस ने दो पशु तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम बहादुरपुर-टड़वा मार्ग पर गाड़ाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी, तभी एक मैजिक वाहन पुलिस को चकमा देकर पीछे मुड़कर भागने लगी। पुलिस ने मैजिक वाहन को पीछा करके टोल प्लाजा के पास पकड़ लिया। मैजिक वाहन से चार गोवंशीय पशु बरामद किए गए। उसमेंं दो गायें व दो बछड़े हैं। पुलिस ने मैजिक वाहन से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार गनेश यादव ग्राम राजपुर थाना सेवरही और रंजीत यादव निवासी गांव नेवादा थाना गोपालगंज सदर, जिला गोपालगंज बिहार निवासी बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार गनेश यादव पेशेवर पशु तस्कर है और वह तरयासुजान व पटहेरवा थाने में पशु तस्करी के मामले में वांछित है। मामले में पुलिस केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह ने बताया कि पुलिस पशु तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई कर रही है। मैजिक वाहन से दो पशु तस्कर भी गिरफ्तार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed