फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Foundation stone of Mahatma Buddha Agricultural University in Kushinagar district will be laid by PM Modi in J

Kushinagar News: कृषि विश्वविद्यालय के प्रस्ताव पर लगी सरकारी की मुहर, जुलाई में पीएम कर सकते हैं शिलान्यास

Wed, 28 Jun 2023 09:47 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 28 Jun 2023 09:47 PM IST
सार

कुशीनगर जिले में महात्मा बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी के हाथों जुलाई माह में होने की संभावना जताई जा रही है।

विज्ञापन
Foundation stone of Mahatma Buddha Agricultural University in Kushinagar district will be laid by PM Modi in J
महात्मा बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की मंजूरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरवरी माह में पेश हुए बजट में जिले में महात्मा बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना की मंजूरी मिली थी। बुधवार को हुई बैठक में प्रदेश के कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी है। अब कुशीनगर जिले में महात्मा बुद्ध कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना का रास्ता साफ हो गया है। इसका शिलान्यास प्रधानमंत्री मोदी के हाथों जुलाई माह में होने की संभावना जताई जा रही है। एक कार्यक्रम के दौरान कृषि एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने भी इसके बारे में संकेत दिए हैं।

विज्ञापन


कुशीनगर समेत गोरखपुर और बस्ती मंडल के सभी सात जिलों में गन्ना, हल्दी और सब्जी की खेती बहुतायत में होती है। यह क्षेत्र कृषि का हब माना जाता है। ऐसे में अब शिक्षार्थियों को कृषि शिक्षा के लिए अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। कुशीनगर जनपद में बहुत से लोग कृषि पर निर्भर हैं। 
विज्ञापन


जिले के सीमावर्ती क्षेत्र से जुड़े कई इलाके आज भी पिछड़े क्षेत्रों में शुमार है, लेकिन किसान इस पिछड़े क्षेत्र की धरती से भी सोना उगलवाने का दमखम रखते हैं। यहां के किसान बालू के टीले पर सागौन उगाकर और लीक से हटकर खेती से यह साबित भी कर रहे हैं। गन्ना बहुलता वाला जिला मूल रूप से कृषि पर आधारित है। यहां के युवा कृषि पर शोध और शिक्षा के लिए दूर जाते रहते थे। मंगलवार की दोपहर अपर मुख्य सचिव कृषि एवं कृषि अनुसंधान डॉ. देवेश चतुर्वेदी के साथ डीएम रमेश रंजन ने गाजीपुर स्थित फार्म सहित तीन जगहों पर निरीक्षण कर कृषि और प्रौद्योगिकी विश्विद्यालय की संभावना तलाशी है। इसके एक दिन बाद ही प्रस्ताव पास होने से संभावना जताई जा रही है कि कुशीनगर की धरती अब विश्व पटल पर आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed