फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   found 94 new corona cases including fazilnagar mla ganga singh kushwaha

फाजिलनगर विधायक गंगा सिंह कुशवाहा समेत 94 मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 13 Aug 2020 06:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2020 06:30 PM IST
विज्ञापन
found 94 new corona cases including fazilnagar mla ganga singh kushwaha
स्वास्थ्यकर्मी पॉजिटिव होने पर सुकरौली पीएचसी को सील कराते डॉ धर्मेंद्र तिवारी एंव फार्मासिस्? - फोटो : KUSHINAGAR
फाजिलनगर विधायक गंगा सिंह कुशवाहा समेत 94 मिले कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

पडरौना। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कराई गई कोरोना जांच की रिपोर्ट बृहस्पतिवार को आते ही लोगों में हड़कंप मच गया। फाजिलनगर विधायक गंगा सिंह कुशवाहा समेत 94 नए पॉजिटिव मिले हैं। फाजिलनगर के कई व्यवसायी भी संक्रमित हैं। पॉजिटिव मरीजों में जिला अस्पताल के एक एलटी भी हैं, जो नेत्र जांच करते हैं। उनके पॉजिटिव होने से बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में नेत्र जांच 24 घंटे के लिए बंद कर दी गई।

कोरोना वायरस के संक्रमण की चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या अब सैकड़े के करीब पहुंच गई है, जिससे लोगों में इसे लेकर भय बढ़ता जा रहा है। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि अब तक जिले में 26841 लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया है, जिसमें 1631 लोग संक्रमित मिले हैं। मौजूदा समय में एक्टिव पॉजिटिव केस 724 हैं। बृहस्पतिवार को शाम तक 787 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 693 निगेटिव और 94 पॉजिटिव मिले हैं। 42 मरीज इलाज के बाद स्वस्थ पाए गए, जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। इस तरह बीआरडी मेडिकल कॉलेज, लक्ष्मीपुर के अटैच एल-1 हॉस्पिटल, जिला अस्पताल के आइसोलेन वार्ड और एल-2 हॉस्पिटल से अब तक 885 लोग इलाज के बाद ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में रखे गए मरीजों में भी ठीक होने वालों की संख्या अच्छी-खासी है। ऐसे 907 मरीजों में से 359 लोग दोबारा जांच में निगेटिव पाए गए हैं, जबकि अब तक इलाज के दौरान 12 पॉजिटिव मरीजों की मौत हुई है। सीएमओ ने बताया कि फाजिलनगर के विधायक गंगा सिं कुशवाहा की जांच रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. बजरंगी पांडेय ने नेत्र जांच करने वाले एक एलटी के संक्रमित मिलने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 24 घंटे के लिए उस कक्ष को सील कर दिया गया है, जहां नेत्र जांच होती है और वहां सफाई व सैनिटाइजेशन कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed