फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Forest department will monitor 'red sandalwood'

Kushinagar News: ‘लाल चंदन’ की वन विभाग करेगा निगरानी

Sun, 01 Jun 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sun, 01 Jun 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Forest department will monitor 'red sandalwood'
पडरौना। लाल चंदन के नाम से प्रसिद्ध खैरा की लकड़ी को धंधेबाज न बेच सकें, इसके लिए अब वन विभाग ने निगरानी बढ़ा दी है। तमकुहीराज रेंजर के नेतृत्व में वनकर्मियों ने जंगल में काॅम्बिंग की। जंगल के पास वनकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन

वहीं केस दर्ज कर खैरा की लकड़ी चुराने वालों का पता लगाने में विभाग जुट गया है। जंगल के आस-पास दिखने वालों का ड्यूटी पर तैनात वनकर्मी फोटो भी साक्ष्य के लिए खीचेंगे। तमकुहीराज रेंज के दुदही ब्लॉक में बांसगांव खैरवा एवं बैकुंठपुर कोठी तक करीब 20 हेक्टेयर से अधिक जमीन में सरकारी जंगल है। इसमें खैरा का पेड़ सर्वाधिक है। जिम्मेदारों की उदासीनता से जंगल से खैरा के कई पेड़ों को काटकर धंधेबाजों ने बेच दिया है।
विज्ञापन

इसकी जानकारी गांव वालों को हुई तो वन विभाग से शिकायत की और अमर उजाला ने इसको प्रमुखता से 31 मई के अंक में दुदही के लाल चंदन पर धंधेबाजों की नजर... जिम्मेदार बेखबर, शीर्षक से प्रकाशित किया। इसके बाद वन रेंजर अपनी टीम के साथ जंगल का कांबिंग कर खैरा व अन्य जंगली पेड़ों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेंजर ने रेंज केस दर्ज कराकर खैरा का पेड़ काटने वालों को पता लगाने में जुट गए हैं। चार वनकर्मियों को इसके लिए ड्यूटी लगाई गई है जो 24 घंटे तैनात रहेंगे। शिफ्टवार इनकी ड्यूटी लगाई गई है।

जंगल के आस-पास जाने वालों का फोटो भी वनकर्मी खिंचेंगे, ताकि पेड़ चोरी होने पर आसानी से ट्रेस किया जा सके। गांव वालों के अनुसार स्थानीय पुलिस व वन विभाग की उदासीनता के चलते खैरा की लकड़ी जंगल से चोरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed