{"_id":"654002d668dab01040029b32","slug":"foreign-buddhist-followers-offered-robes-to-the-statue-of-mahatma-buddha-kushinagar-news-c-205-1-sgkp1014-6932-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: विदेशी बौद्ध अनुयायियों ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: विदेशी बौद्ध अनुयायियों ने महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर चढ़ाया चीवर
Tue, 31 Oct 2023 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 31 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
महात्मा बुद्ध की लेटी प्रतिमा पर चीवर चढाते वियतनाम के पर्यटकों का दल। संवाद
- मुख्य महापरिनिर्वाण, माथा कुंवर मंदिर व रामाभार स्तूप का किया भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
पकवा इनार। बुद्ध महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में सोमवार को विभिन्न बौद्ध धर्मानुयायी देशों के पर्यटकों की आवाजाही बनी रही। यहां पहुंचे पर्यटकों ने छठवीं शताब्दी लेटी महात्मा बुद्ध की प्रतिमा पर शीश नवाकर विशेष पूजा-अर्चना की। इसके पूर्व धम्म मंत्र व बुद्ध वंदना के साथ चीवर भी चढ़ाया।
सोमवार दोपहर बाद कुशीनगर मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में महात्मा बुद्ध का दर्शन व पूजन-अर्चन करने के लिए श्रीलंका, वियतनाम, कोरिया व भूटान के पर्यटकों का दल पहुंचा। मुख्य महापरिनिर्वाण मंदिर में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा को शीश नवाकर विश्व शांति की कामना की। धम्म मंत्र व बुद्ध वंदना के साथ स्वर्ण आभा युक्त चीवर ओढ़ाकर आराधना की।
इस दल में शामिल पर्यटकों ने दर्शनीय स्थल भू-स्पर्श मुद्रा में महात्मा बुद्ध की प्रतिमा दर्शन के लिए माथा कुंवर मंदिर पहुंचे, जहां प्रतिमा व उसके ऐतिहासिकता की जानकारी हासिल की। यहां से महात्मा बुद्ध के अंतिम संस्कार स्थल रामाभार स्तूप पहुंचकर परिक्रमा कर कैंडल जलाया।