{"_id":"66d8eebeea76a630f9012be4","slug":"flaws-found-in-inspection-instructions-to-stop-care-takers-honorarium-kushinagar-news-c-205-1-ksh1008-122671-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: निरीक्षण में मिली खामियां, केयर टेकर का मानदेय रोकने का निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: निरीक्षण में मिली खामियां, केयर टेकर का मानदेय रोकने का निर्देश
Thu, 05 Sep 2024 05:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Thu, 05 Sep 2024 05:05 AM IST
विज्ञापन
मथौली। मोतीचक ब्लॉक के ग्रामसभा मठिया उर्फ अकटहा व राजपुर में हुए विकास कार्यों का डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी ने निरीक्षण किया। इस दौरान मठिया उर्फ अकटहा में बने पंचायत भवन को देख उन्होंने प्रसन्नता जाहिर की तो सुलभ शौचालय में साफ-सफाई न होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए केयर टेकर का मानदेय रोकने का निर्देश दिया।
बुधवार की दोपहर डीपीआरओ आलोक प्रियदर्शी मोतीचक ब्लॉक के गांव मठिया उर्फ अकटहां में पहुंचे। यहां पंचायत भवन को देख वह प्रसन्न नजर आये। इसके बाद सुलभ शौचालय की उन्होंने जांच की। वहां साफ-सफाई न होने से नाराजगी जाहिर करते हुए केयर टेकर का मानदेय रोकने के लिए सचिव को निर्देश दिया। इसके बाद ग्राम सभा में बने खाद गड्ढा की जांच की। जिस पर ग्राम प्रधान को गोबर रखवाने के लिए निर्देशित किया। हर घर जल योजना के तहत ग्राम सभा में पाइप बिछाई जा रही है, जिसमें अनियमितता देख उन्होंने नाराजगी जाहिर की। ग्राम सभा में बने आरआरसी सेंटर की जांच की। इस दौरान उन्होंने ग्राम सभा में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस दौरान एडीयो पंचायत राजकुमार, जेई अली अकबर, सचिव रिजवाना रूही, ग्राम प्रधान चंद्रिका निषाद, बिरेंज निषाद, बंटी, जेपी साहनी आदि मौजूद रहे। इसके बाद वह ग्राम सभा राजपुर पहुंचे, जहां आरआरसी सेंटर बनकर तैयार है, लेकिन अभी संचालित नहीं हो रहा है। ग्राम सभा में बने सोख्ता की डीपीआरओ ने जांच की। अनियमितता देख उन्होंने नाराजगी जाहिर की और ग्राम सभा में बने खाद गड्ढा का प्रयोग करने का निर्देश दिया।