फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five to six Amrit Sarovar will be built in every block of the district

जिले के हर ब्लॉक में बनेंगे पांच से छह अमृत सरोवर

Fri, 29 Apr 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 29 Apr 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Five to six Amrit Sarovar will be built in every block of the district
जिले के हर ब्लॉक में बनेंगे पांच से छह अमृत सरोवर
विज्ञापन

प्रदेश सरकार का सभी संसदीय क्षेत्रों में अमृत सरोवर बनाने का निर्देश
पडरौना। प्रदेश सरकार ने सभी संसदीय क्षेत्रों में अमृत सरोवर बनाने के निर्देश दिए हैं। कुशीनगर संसदीय क्षेत्र में 75 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। हर ब्लॉक में पांच से छह अमृत सरोवर बनेंगे। प्रत्येक सरोवर के लिए एक एकड़ से अधिक क्षेत्रफल का तालाब चाहिए। इसके सर्वे की जिम्मेदारी बीडीओ को दी गई है। सर्वे का काम शुरू हो चुका है। सरोवर बन जाने से गांव के लोगों को शुद्ध वातावरण के साथ वहां की मनोरम छटां देखने को मिलेगी।
भूजल स्तर में सुधार, पर्यावरण संतुलित करने के लिए जिले में 75 अमृत सरोवर बनाए जाएंगे। इसके लिए ब्लॉक स्तरीय टीमें लगा दी गई हैं। प्रत्येक अमृत सरोवर एक एकड़ से अधिक एवं 2.5 एकड़ से कम होना चाहिए। अमृत सरोवर में स्वच्छ पानी भरा जाएगा। ये सरोवर ऐसी जगह या ऐसे स्थान पर बनाए जाएंगे, जहां बारिश का पानी भी अधिक से अधिक स्टोर किया जा सके। इनके किनारे पौधरोपण किया जाएगा। पगडंडी बनाई जाएगी। मिट्टी खुदाई कार्य, चबूतरा, निर्माण, बेंच, सोलर लाइट, द्वार, सामुदायिक शौचालय, घाट, सीढ़ी का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

...
सरोवर के किनारे लगाए जाएंगे पौधे
अमृत सरोवर को संरक्षित रखने के लिए उनके किनार पौधरोपण किया जाएगा। पर्यावरण संरक्षण के लिए फलदार पौधे लगाए जाएंगे। इनमें आम, जामुन, इमली, नीम, पीपल, बरगद आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शासन ने सभी संसदीय क्षेत्रों में 75 अमृत सरोवर बनाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए ब्लॉक वार सर्वे शुरू करा दिया गया है। बीडीओ को सर्वे कराने की जिम्मेदारी दी गई है। सरोवर ऐसे स्थान पर बनाए जाएंगे, जहां गंदा पानी न आने पाए। बारिश के पानी को तीन स्तर पर छनकर तालाब में डाला जाएगा।
-राकेश, डीसी मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed