फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five-point demands including increasing honorarium should be met

Kushinagar News: मानदेय बढ़ाने समेत पांच सूत्री मांगें पूरी की जाएं

Fri, 25 Oct 2024 11:35 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Five-point demands including increasing honorarium should be met
पडरौना। कलक्ट्रेट गेट पर शुक्रवार को महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की तरफ से धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद मानदेय बढ़ाने समेत पांच सूत्री मांग को पूरी करने के लिए सीएम को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

धरने का संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रजिया आगा ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं मांगों को लेकर कई बार प्रदेश सरकार से मांग कर चुकी हैं, लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। दिन प्रति दिन उनका उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सरकार की तरफ से 6000 और सहायिकाओं को 3000 रुपये मानदेय दिया जाता है। इतने में परिवार का भरण पोषण नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दस हजार, मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को 7500 और सहायिकाओं को 5000 रुपये न्यूनतम मांग देने की मांग की। इस दौरान जितेंद्र दीक्षित, मीरा दूबे, रेनू राय, कौशल्य सिंह, शालिनी बरनवाल, नीतू सिंह, उषा शर्मा, शकुंतला राय, मनोरमा तिवारी, संयोगिता, नीलम पांडेय, सुरेश मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed