फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Five new cases of corona got in kushinagar

कुशीनगर में कोरोना के पांच नए मामले आए सामने, तीन संक्रमितों की अस्पताल से मिली छुट्टी

Thu, 19 Nov 2020 07:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 19 Nov 2020 07:56 PM IST
विज्ञापन
Five new cases of corona got in kushinagar
कोरोना वायरस। - फोटो : PTi
कुशीनगर जिले में गुरुवार को कोरोना के पांच नए मामले आए। पहले से संक्रमित तीन मरीज ठीक भी हुए हैं। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या 5487 है। इनमें से 5391 लोग अब तक ठीक हो चुके हैं। 58 लोगों की मौत हुई है। 38 एक्टिव केस हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में अब तक 203782 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। बृहस्पतिवार को 1882 नमूने जांच के लिए एकत्रित किए गए। देर शाम तक 1202 लोगों की रिपोर्ट आई। इनमें 1197 निगेटिव व पांच की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें से दो केस रामकोला क्षेत्र तथा एक पडरौना क्षेत्र में है।
विज्ञापन


दो लोग अन्य क्षेत्रों के हैं। तीन पुराने मरीज गुरुवार को ठीक भी हुए। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि जिले में अब तक 5487 लोग कोरोना संक्रमित हुए हैं। इलाज के बाद 5391 लोग ठीक हो चुके हैं। अब जिले में केवल 38 एक्टिव केस हैं, जबकि केवल 14 कंटेंमेंट एरिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि जिले में कोरोना केस नियंत्रण में है। बृहस्पतिवार को संक्रमण दर 0.41 प्रतिशत रहा। जबकि कुल संक्रमण दर भी 2.69 प्रतिशत रही। इसके अलावा ठीक होने वालों का प्रतिशत भी 98.25 प्रतिशत तक पहुंच गया है। जिले में मृत्युदर 1.05 प्रतिशत है। डीएम ने छठ पर्व के दौरान लोगों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed