फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five idols stolen from the ancient temple of Ramjanaki, case based on priest's complaint

Kushinagar News: रामजानकी के प्राचीन मंदिर से पांच मूर्तियां चोरी, पुजारी की तहरीर पर केस

Sat, 11 Nov 2023 01:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:36 AM IST
विज्ञापन
Five idols stolen from the ancient temple of Ramjanaki, case based on priest's complaint
- कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कुंदूर स्थित मंदिर से चोरी हुई हैं मूर्तियां
विज्ञापन

- पीतल की बताई जा रही हैं चोरी हुई मूर्तियां

पडरौना। कप्तानगंज के कुंदूर स्थित रामजानकी के प्राचीन मंदिर से पांच मूर्तियां चोरी हो गई हैं। चोरी गई मूर्तियां पीतल की बताई जा रही हैं। सूचना मिलने पर एएसपी और थानाध्यक्ष ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की, लेकिन चोरी हुई मूर्तियों के बारे में कुछ पता नहीं चला। डॉग स्क्वाॅड भी पहुंचा था। पुजारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश में जुटी है।
कप्तानगंज के कुंदूर गांव में लगभग सौ वर्ष पुराना रामजानकी मंदिर है। इसमें रामजानकी सहित विभिन्न देवी-देवताओं की पांच मूर्तियां थीं। इस मंदिर के पुजारी देवनारायण वैश्य के पूर्वजों ने यह मंदिर बनवाया था। उसकी देखभाल जिसकी देखभाल और पूजा-पाठ पुजारी देवनारायण एवं उनके परिवार के लोग करते थे। शुक्रवार को सुबह पुजारी के परिवार की एक महिला मंदिर की तरफ फूल तोड़ने गई तो मंदिर का फाटक खुला देखा। उसने शोर मचाया। इसके बाद पुजारी व अन्य लोग वहां पहुंचे।
विज्ञापन

ताला नहीं टूटा तो दरवाजे का एक हिस्सा ही उखाड़ दिया
पुजारी के मुताबिक मंदिर के फाटक पर तो ताला बंद था, लेकिन उसका एक पल्ला निकाल दिया गया है। उसी रास्ते घुसकर मंदिर से पांचों मूर्तियां चुराई गई थीं। ग्रामीणों ने इसकी सूचना कप्तानगंज पुलिस को दी। मौके पर थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार और चौकी इंचार्ज राहुल कुमार सिंह ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की तथा इसकी जानकारी एएसपी रितेश सिंह को दी। मौके पर पहुंचे तथा पुजारी से घटना के बारे में जानकारी ली। फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड ने भी जांच की। इस दौरान पीतल की एक खंडित मूर्ति मिली, लेकिन चोरी हुई पांचों मूर्तियाें का पता नहीं चल सका। पुजारी ने मूर्ति चोरी के संबंध में थानाध्यक्ष को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी रितेश सिंह ने बताया कि मूर्ति चोरी की सूचना पर पहुंचे थे। चोरी हुई मूर्तियां पीतल की बताई जा रही हैं। इन मूर्तियों में राम-जानकी, लक्ष्मण, हनुमानजी और लड्डू गोपाल की मूर्तियां थीं। दो बड़ी और तीन छोटी मूर्तियां चोरी हुई हैं। पुजारी की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। मूर्ति चोराें की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed