फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Five couples married each other amid Vedic chanting

Kushinagar News: वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एक-दूजे के हुए पांच जोड़े

Sat, 16 Mar 2024 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर Updated Sat, 16 Mar 2024 01:35 AM IST
विज्ञापन
Five couples married each other amid Vedic chanting
रहसू जनूबी पट्टी के चम्पा भवन में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में उपस्थिति वर और वधु।
रहसू बाजार। क्षेत्र के रहसू जनूबी पट्टी गांव में शुक्रवार को सर्व सद्भाव कन्यादान सेवा समिति की तरफ से सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। इसमें वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पांच जोड़े विवाह बंधन में बंधे। नवविवाहित जोड़ों को आयोजन समिति की तरफ से आभूषण और गृहस्थी का सामान देकर विदा किया।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे आयोजन स्थल पर सभी वर पक्ष के साथ अन्य बाराती एकत्र हुए। आयोजकों ने उनका परंपरागत ढंग से स्वागत कर वर को विवाह मंडप ले गए। इसके बाद वहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह कराया गया। इसमें सर्वदा संग सोनू प्रसाद, कुमकुम संग पंकज, मनीषा संग चंदन, चांदनी संग राकेश प्रसाद और पिंकी संग संजीव कुमार शर्मा का विवाह हुआ। विवाह के बाद सभी विवाहित जोड़ों को गृहस्थी का सामान और सुखी गृहस्थ जीवन का आशिर्वाद देकर उन्हें विदा किया गया। विवाह कार्यक्रम का संचालन मनीष गौतम ने किया। अंत में आयोजन समिति के अध्यक्ष रूबीना उर्फ रूबी किन्नर ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन

इस दौरान चंद्रशेखर यादव, पायल किन्नर, सुनील कुमार गुप्ता, तारकेश्वर सिंह, अभिषेक यादव, अविनाश गोंड, छोटेलाल यादव, फ़ौदी यादव, शम्भू राय, सतीश पांडेय, राजेश यादव, उस्मान गनी, सुनील आर्या, गौतम यादव, रामप्रवेश भारती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed