{"_id":"66428c7c3e5cf3bded006794","slug":"five-candidates-including-bsp-candidate-filed-nomination-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-116765-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: बसपा प्रत्याशी समेत पांच उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: बसपा प्रत्याशी समेत पांच उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
Tue, 14 May 2024 03:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Tue, 14 May 2024 03:26 AM IST
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर लोकसभा सीट से सोमवार को गहमा-गहमी के बीच बसपा उम्मीदवार समेत पांच प्रत्याशियों ने नामांकन किया। डीआईओएस कार्यालय के पास बसपा समर्थकों को पुलिस ने रोक दिया। नामांकन को लेकर कलक्ट्रेट में पुलिस चप्पे-चप्पे पर तैनात रही। अब तक 13 प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं। सोमवार को पांच सेट में नामांकन पत्र बिका।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन के तहत कुशीनगर लोकसभा सीट से सोमवार को बसपा उम्मीदवार समेत कुल पांच उम्मीदवारों ने नामांकन किया। कुशीनगर लोकसभा सीट से अब तक 13 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। कुल पांच सेट नामांकन पत्र वितरित किए गए। अब तक कुल 41 सेट नामांकन पत्र वितरित किए जा चुके हैं।
बसपा से शुभनारायण चौहान अपने समर्थकों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे और दो सेट में नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा भागीदारी पार्टी से श्याम बिहारी, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से उमेश, सुभाषवादी भारतीय समाज पार्टी से वेद प्रकाश और बहुजन मुक्ति पार्टी से शिवकुमार शर्मा ने नामांकन पत्र दाखिल किया गया है। इसके अलावा चार प्रत्याशियों ने पांच सेट में नामांकन पत्र लिया। अभी तक 41 सेट में नामांकन पत्र बिक चुका है। सभी प्रमुख दलों के प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं। नामांकन के लिए 14 मई तक मौका है। कलेक्ट्रेट में लगे बैरियरों पर पुलिसकर्मियों के अलावा एसडीएम भी तैनात रहे।