{"_id":"69cae90508bd66c7eb0d4d0a","slug":"five-bright-students-made-their-mark-in-uppcs-kushinagar-news-c-209-1-kld1026-148313-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: यूपीपीसीएस में पांच होनहारों ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: यूपीपीसीएस में पांच होनहारों ने लहराया परचम
विज्ञापन
अनुराग निषाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। जिले के पांच होनहारों ने यूपीपीसीएस में सफलता हासिल की है। इसमें एक पूर्व एमएलसी के पुत्र और एक आईएएस की पत्नी भी शामिल हैं। सभी ने परिवार और जनपद का मान बढ़ाया है।
हरदी गांव के बसपा के पूर्व एमएलसी लालचंद निषाद के पुत्र अनुराग निषाद ने यूपीपीसीएस में सफलता हासिल की है। उन्हें सब रजिस्ट्रार में 26वीं रैंक मिली है। अनुराग तीन भाइयों में सबसे बड़े हैं। मझले भाई की शादी हो चुकी है, लेकिन अनुराग ने अभी तक शादी नहीं की और अपना पूरा समय पढ़ाई व पीसीएस की तैयारी में लगाया।
प्रारंभिक शिक्षा गांव के स्कूल से प्राप्त करने के बाद अनुराग ने नवोदय विद्यालय बस्ती (रुधौली) में दाखिला लिया। इसके बाद उन्होंने इलाहाबाद से एलएलबी और दिल्ली से एलएलएम की डिग्री हासिल की। उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद वे पीसीएस की तैयारी में जुट गए। दिल्ली में रहकर तैयारी करने लगे।
विज्ञापन
पिता लालचंद निषाद ने कहा कि अनुराग की इस सफलता ने न सिर्फ परिवार को गर्व से भर दिया, बल्कि युवाओं को नई प्रेरणा भी दी है। गांव के अमिताभ यादव उर्फ मुन्ना आदि ने बधाई दी है।
-- -- -- -- -- --
धनघटा के दो होनहारों को मिली सफलता
धनघटा। तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों के तीन होनहारों ने पीसीएस परीक्षा-2024 में सफल होकर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। नेतवापुर गांव निवासी सरोज कुमारी का बीडीओ, हैंसर बाजार के रहने वाले अभिषेक सोनी का नायब तहसीलदार पद पर चयन हुआ है। इन प्रतिभाओं की सफलता पर उनके परिवार में खुशी की लहर है। संवाद
--
असिस्टेंट कमिश्नर जीएण्टी बन क्षेत्र का नाम किया रोशन
तिघरा। यूपीपीसीएस में बखिरा के मंगलबाजार की रहने वाली साधना गुप्ता ने सफलता पाई है। साधना पुत्री डाॅक्टर विजय गुप्ता का चयन पीसीएस में असिस्टेंट कमिश्नर जीएसटी के पद पर हुआ है। साधना ने मेरठ से बीटेक किया है। इसके बाद ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग की परीक्षा पास कर कोल इंडिया में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्य शुरू किया, जिसे छोड़कर बाद में दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू कर दी। साधना ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता पूरे परिवार समेत गुरुजनों व शुभचिंतकों को दिया है। संवाद
-- -- -- --
पति आईएएस, फातिमा बनीं पीसीएस अफसर
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के पोखरभिटवा गांव के आईएएस अधिकारी मोहम्मद आकिब की पत्नी आजम फातिमा ने यूपीपीसीएस की परीक्षा में 25वीं रैंक हासिल की है। वह वाणिज्य कर अधिकारी बनेंगी। आजम फातिमा मूल रूप से मध्य प्रदेश के पीकमगढ़ की रहने वाली हैं। इनकी पढ़ाई जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से हुई है। उनके पति मोहम्मद आकिब भी यहीं पढ़े हैं। मोहम्मद आकिब 2021 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वर्तमान में इनकी पोस्टिंग मिजोरम में डिप्टी कमिश्नर (डीसी) के पद पर है।
आजम फातिमा से इनकी शादी अक्टूबर 2024 में हुई। यूपीपीसीएस की परीक्षा में आजम फातिमा का यह दूसरा प्रयास था। पहले प्रयास में इंटरव्यू तक पहुंची थीं। दूसरे प्रयास में आजम फातिमा को 25 वीं रैंक हासिल हुई है।
-- -- -- -- --
महुली की अंकिता बनीं बीडीओ
हरिहरपुर। यूपीपीसीएस में महुली क्षेत्र के सिकटहा गांव निवासी अंकिता का चयन बीडीओ के पद पर हुआ है। अंकिता के चयन से परिवार और क्षेत्र के लोगों ने खुशी का इजहार किया है। अंकिता के पिता मनोज पाल ने बताया कि अंकिता की प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्कूल में हुई है। उन्होंने बताया कि अंकिता लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति शास्त्र से परास्नातक में गोल्ड मेडलिस्ट रही हैं। करीब छह साल से लखनऊ में रहकर तैयारी में जुटी थीं। अंकिता के चयनित पर भाजपा नेता हेमंत चतुर्वेदी, राजीव गुप्ता, दीपक वर्मा ने खुशी जाहिर की है।