{"_id":"655d0706bd92629b4b01b2d7","slug":"first-installment-of-rs-97121-crore-released-for-the-construction-of-khadda-siswa-road-kushinagar-news-c-205-1-ksh1001-8038-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kushinagar News: खड्डा-सिसवा मार्ग के निर्माण के लिए 971.21 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kushinagar News: खड्डा-सिसवा मार्ग के निर्माण के लिए 971.21 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी
Wed, 22 Nov 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Updated Wed, 22 Nov 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
- खड्डा विधायक की पहल पर 11 किलोमीटर सड़क निर्माण के लिए 3884.21 करोड़ स्वीकृत
खड्डा। दो जनपद को जोड़ने वाले खड्डा-सिसवा मार्ग का 3884.21 करोड़ की लागत से नए सिरे से निर्माण होगा। खड्डा विधायक की पहल पर इस सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए शासन ने पहली किस्त के रूप में 971.21 करोड़ जारी कर दिया है।
खड्डा से निकलकर महराजगंज जिले के सिसवा बाजार को जोड़ने वाली 11 किलोमीटर लंबी सड़क कई वर्षों से बदहाल थी। इस सड़क का आधा हिस्सा कुशीनगर और आधा हिस्सा महराजगंज जिले में पड़ता है। इसकी वजह से सड़क का मरम्मत कार्य अधर में लटका था।
खड्डा विधायक विवेकानंद पांडेय ने लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मिलकर सड़क बनवाने की मांग की थी। इसको गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने लोक निर्माण विभाग कुशीनगर को पूरी सड़क बनाने का जिम्मा सौंपते हुए आगणन प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
यह सड़क 3.75 मीटर चौड़ी है। विभाग ने इसे सात मीटर चौड़ा कराने के लिए बीते साल दिसंबर में 4313.3 लाख का प्रस्ताव शासन को भेजा। लेकिन इसकी वित्तीय स्वीकृति नहीं मिलने से योजना ठप पड़ी थी। अमर उजाला ने इसे प्रमुखता से प्रकाशित किया था। विधायक विवेकानंद पांडेय ने कुछ दिन पहले मंत्री से मिलकर वित्तीय स्वीकृति प्रदान कराने की पहल की। इसके बाद इस सड़क निर्माण के लिए पहली किस्त जारी की गई है। सड़क का निर्माण होने से खड्डा के अलावा सिसवा बाजार, महराजगंज, निचलौल आने जाने के लिए लोगों को सुगमता हो जाएगी। इसके अलावा व्यापारिक गतिविधियों को भी पंख लगेंगे।
खड्डा-सिसवा मार्ग के नए सिरे से निर्माण के लिए शासन ने स्वीकृति दी है। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए शासन ने पहली किस्त के रूप में 971.21 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। सड़क का शीघ्र ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। इसका निर्माण होने से कुशीनगर और महाराजगंज जिले के लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
- विवेकानंद पांडेय, विधायक, खड्डा